{"_id":"5f7048d3d8d79f726a75f9dd","slug":"nepal-students-protest-against-china-demanding-resignation-from-foreign-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन, छात्रों ने की विदेश मंत्री से इस्तीफे की मांग, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन, छात्रों ने की विदेश मंत्री से इस्तीफे की मांग, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Sep 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेपाल में छात्रों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेपाल के सुर्खेत जिले में 'राष्ट्रीय एकता अभियान' के छात्रों ने विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली के इस्तीफे की मांग करते हुए नेपाल के हुमला में चीन द्वारा भूमि कब्जे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
2 of 5
नेपाल में छात्रों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि रविवार की सुबह सुर्खेत जिले के बिरेंद्रनगर में 'राष्ट्रीय एकता अभियान' के छात्रों ने केंद्रीय समन्वयक विनय यादव के नेतृत्व में चीन द्वारा नेपाल के हुमला में नेपाली भूमि पर कब्जे को लेकर नेपाल सरकार द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया।
3 of 5
नेपाल में छात्रों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चीनी विस्तारवाद मुर्दाबाद, गो बैक चाइना, नेपाल माता की जय और राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेपाल में छात्रों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
विनय यादव ने बताया कि विदेश मंत्री ग्यावली का स्पष्टीकरण बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। उन्होंने ग्यावली के इस्तीफे की मांग की है। विनय ने सीमा अतिक्रमण को समाप्त करने, हुमला की नेपाली भूमि से चीन के लोगों को वापस करने और नेपालियों को उकसाना बंद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
5 of 5
नेपाल में छात्रों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय समन्वयक विनय यादव ने कहा कि पुलिस ने गौतम और प्रवेश सुनुवार दो साथियों को गिरफ्तार किया है। शांतिपूर्ण आंदोलन को पुलिस द्वारा दबा दिया गया है। यह पूरी तरह से गलत है। अगर हमारे साथी को पुलिस द्वारा तुरंत रिहा नहीं किया जाता है, तो हम आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।