फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triple Murder: पहली पत्नी के गहने और संपत्ति मांग रही थी नीलम, बोली- घर में घुसे दो बदमाशों ने कर दी हत्या

Mon, 27 Feb 2023 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Feb 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
Neelam demanding jewelry and property of first wife before killed two son and husband
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

सहजनवां के सहबाजगंज में एक ही घर में तीन लोगों की हत्या के पीछे नीलम ने भले ही अपने 12 साल की बेटी की इज्जत को पहली वजह बताई है, लेकिन घरवालों की माने तो नीलम बेहद लालची किस्म की महिला है। उसकी नजर पहले दिन से ही सिर्फ संपत्ति पर ही थी। पति से पहली पत्नी के गहने और पांच लाख रुपये मांग रही थी। इसी विवाद में पति घर छोड़कर चला गया था और तब नीलम ने गुमशुदगी भी दर्ज कराया, लेकिन एक सप्ताह पहले अवधेश फिर लौट आया और उसकी हत्या हो गई।



उधर, हत्या की सूचना नीलम ने खुद ही पुलिस को दी। फोन कर पुलिस को उसने बताया था कि दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए और फिर उसने हमला किया। इसके बाद पहले तो पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जब अवधेश की मां सुभावनी ने नीलम पर आरोप लगाया तो पुलिस ने जांच शुरू की।

 

Neelam demanding jewelry and property of first wife before killed two son and husband
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

आसपास के लोगों ने भी किसी के आने की बात नहीं बताई। पुलिस अफसरों को भी यकीन नहीं हो रहा था कि अकेले महिला तीन हत्या कर सकती है। लेकिन, जब नीलम और उसकी बेटी को पुलिस ने अलग-अलग कर पूछताछ की तो यह सच निकला। नीलम की बेटी ने बताया, वह भाइयों के साथ ही सोई थी। आवाज होने पर उठी तो मां के हाथ में चाकू था और वह पिता को मार रही थी। इसके बाद पुलिस ने नीलम को बताया कि उसे पूरी घटना पता चल गई है। तब उसने रो-रोकर पुलिस के सामने पूरी घटना को बता दी।

बताया कि उसके पास कोई रास्ता नहीं था, उसे लगा कि बेटी की इज्जत भी चली जाएगी और उसे संपत्ति में हिस्सा भी नहीं मिलेगा। इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। उधर, आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आए दिन मारपीट भी होती थी।
 

Neelam demanding jewelry and property of first wife before killed two son and husband
हत्यारी नीलम। - फोटो : अमर उजाला।

मेरे पास कोई रास्ता नहीं था, पछतावा नहीं
आरोपी नीलम ने बताया कि मेरे पास कोई रास्ता नहीं था। पहले पति की मौत के बाद गृहस्थी बसाने के लिए ही दूसरी शादी की थी। सोची थी कि बेटी की परवरिश हो जाएगी, बेहतर शादी हो जाएगी। लेकिन, शादी के बाद ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जिस अवधेश को बेटी पिता मानती थी, वही उस पर गलत नजर रखने लगा था। संपत्ति से भी बेदखल करना चाहता था। इस वजह से लगा कि बेटी को न तो परवरिश मिलेगी, न ही संपत्ति। नीलम बोली कि मेरे पास कोई रास्ता नहीं था, मुझे कोई पछतावा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neelam demanding jewelry and property of first wife before killed two son and husband
हत्या के बाद सहजनवां में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

रिश्तेदार ने नीलम से कराई थी शादी
चार भाइयों में सबसे छोटे अवधेश की दूसरी शादी नीलम से रिश्तेदार ने ही कराई थी। नीलम की ननद का पति अवधेश का रिश्तेदार है। अवधेश की पत्नी की मौत के बाद उसने नीलम से शादी का प्रस्ताव रखा। नीलम के पति की पहले ही मौत हो गई थी और वह शादी के लिए तैयार थी। अवधेश भी तैयार हो गया और फिर दोनों परिवारों की सहमति से शादी हो गई।

 

विज्ञापन
Neelam demanding jewelry and property of first wife before killed two son and husband
इसी घर में हुई थी हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री आवास में रहता था अवधेश
अवधेश प्रधानमंत्री आवास में रहता था। मकान वाले जमीन के अलावा कुछ खेती योग्य जमीन भी उसके पास थी। इस पर ही नीलम की नजर थी। मगर, जिस तरह से नीलम रोकर आरोप लगा रही थी, उससे पुलिस को भी उसकी बातों पर कुछ यकीन हो गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed