फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: खाद्य तेलों में महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, जानिए कब गिरेंगे इनके भाव

Thu, 18 Feb 2021 02:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Feb 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
mustard oil and Refined price increased in UP Gorakhpur after Budget 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

बजट के बाद से अचानक तेल के दामों में काफी उछाल आ गया है। तेल के दाम जहां 18 रुपये तक बढ़े हैं, वहीं रिफाइंड भी 10 रुपये से 13 रुपये तक महंगे हो गए हैं। इस समय बाजार में सरसों का तेल 140 रुपये प्रति लीटर व रिफाइंड 115 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

mustard oil and Refined price increased in UP Gorakhpur after Budget 2021
फाइल फोटो। - फोटो : PTI

मार्च के पहले सप्ताह में खेतों से सरसों मंडी तक आ जाएगी। इसके बाद सरसों तेल के दामों में कुछ गिरावट की उम्मीद है। किराने की दुकानों पर ब्रांडेड सरसों का जो तेल 20 दिन पहले 121 रुपये लीटर था, आज 140 रुपये तक पहुंच गया है। लॉकडाउन के समय बैल कोल्हू सरसों का तेल 100 से 120 रुपये लीटर था, जो अब 150 रुपये तक पहुंच गया है। यही हाल रिफाइंड का भी है। रिफाइंड 100 से बढ़कर 114 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

mustard oil and Refined price increased in UP Gorakhpur after Budget 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

आयात शुल्क बढ़ाने से पड़ा असर
एक फरवरी को आम बजट के बाद से क्रूड पाम तेल (सीपीओ) पर मूल आयात शुल्क 15 फीसद और कृषि विकास सेस 17.50 फीसद लागू होने लगा। जिससे यह 32.50 फीसद हो जाएगा। इस पर 3.25 फीसद समाज कल्याण आयात शुल्क होता है। इसे मिलाकर कुल वास्तविक आयात शुल्क 35.75 फीसद हो जाएगा। अभी तक यह लगभग 30 फीसदी लगा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
mustard oil and Refined price increased in UP Gorakhpur after Budget 2021
व्यापारी - फोटो : अमर उजाला।

बोले व्यापारी

  • चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानियां ने बताया कि इन दिनों खाद्य तेलों में जबरदस्त उछाल है। मार्च के पहले सप्ताह में सरसों की नई खेप बाजार और मंडी में आ जाएगी, इसके बाद उम्मीद है कि दामों में कुछ गिरावट आए। पाम आयल रिफाइंड तेलों के आयात पर लगाई गई रोक पर भी सरकार को पुनर्विचार करने की जरूरत है। उम्मीद है दाम नियंत्रित हो जाएंगे।
  • चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के सदस्य अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इस समय तेल के दामों में काफी उछाल आया है। साहबगंज से लेकर शहर के अन्य व्यापारी इन बढ़े दामों को लेकर परेशान हो रहे हैं। सरकार को चाहिए इनके दामों में कुछ कमी कर दे। इसके लिए उन्हें आयात शुल्क व अन्य चीजों में कुछ नरमी बरतनी होगी।
विज्ञापन
mustard oil and Refined price increased in UP Gorakhpur after Budget 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
सामान        अभी के दाम           20 दिन पहले के दाम
बैल कोल्हू        150 रुपये            132 रुपये प्रति लीटर
कच्ची घानी       140 रुपये            121 रुपये प्रति लीटर
पाम               115 रुपये             102 रुपये प्रति लीटर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed