फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद रवि किशन के इस रूप को देखकर हो जाएंगे हैरान, अयोध्या की रामलीला में निभाया ये खास किरदार

Fri, 23 Oct 2020 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Oct 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan Bhojpuri Actor in Ayodhya News: Ramlila MP Ravi Kishan arrives in Ayodhya to play role of Bharat in Virtual Ramlila ayodhya
रामलीला: MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।

भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता से नेता बने गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन अपने काम को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अभी उनकी चर्चा एक खास वजह से हो रही है। वह अयोध्या की वर्चुअल रामलीला में एक खास किरदार निभा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...

Ravi Kishan Bhojpuri Actor in Ayodhya News: Ramlila MP Ravi Kishan arrives in Ayodhya to play role of Bharat in Virtual Ramlila ayodhya
रामलीला: MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा सांसद रवि किशन अयोध्या की वर्चुअल रामलीला में प्रभु श्रीराम के छोटे भाई भरत का किरदार निभा रहे हैं। मंगलवार को रामलीला में उनके द्वारा निभाए गए किरदार की जमकर तारीफ हो रही है।

 

Ravi Kishan Bhojpuri Actor in Ayodhya News: Ramlila MP Ravi Kishan arrives in Ayodhya to play role of Bharat in Virtual Ramlila ayodhya
रामलीला: MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि रामलीला से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्मों के लिए भी अलग से सेंसर बोर्ड बनाने का मुद्दा संसद में उठाएंगे। इसके जरिए जो भी अश्लील गाने लिखेगा या गाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। अश्लील एलबम बनाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan Bhojpuri Actor in Ayodhya News: Ramlila MP Ravi Kishan arrives in Ayodhya to play role of Bharat in Virtual Ramlila ayodhya
रामलीला: MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि सदन शुरू होते ही अश्लील गाने लिखने वालों व गाने वालों पर रोक लगाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। कहा कि जब हम, मनोज तिवारी और जो वरिष्ठ कलाकार भोजपुरी फिल्मों में काम करते थे, तब उसमें अश्लीलता नहीं थी। आज नई जनरेशन इस चीज पर ध्यान नहीं दे रही है और अश्लीलता परोस रही है। कहा कि जब सेंसर बोर्ड बन जाएगा, तब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और भोजपुरी फिल्में अश्लीलता से दूर हो जाएंगी।

 

विज्ञापन
Ravi Kishan Bhojpuri Actor in Ayodhya News: Ramlila MP Ravi Kishan arrives in Ayodhya to play role of Bharat in Virtual Ramlila ayodhya
रामलीला: MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे भरत का किरदार मिला है, यह किरादार लोगों को त्याग की शिक्षा देता है। अयोध्या की इस पावन भूमि पर राम मंदिर बन रहा है ऐसे में यहां प्रभु राम के भाई का किरदार निभाना अपने आप में गर्व प्रदान करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed