गोरखपुर के शाहपुर थाना इलाके के घोषीपुरवा में हथौड़े से सिर कूंचकर मां-बेटी की हत्या कर दी गई। शांति देवी (75) और उनकी बेटी विमला जायसवाल (55) सोमवार की रात अलग-अलग कमरों में मृत मिलीं। विमला के शव के पास से खून से सना हथौड़ा बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी राज करन नय्यर ने भी घटनास्थल की जांच की। वारदात के पीछे वजह ई-रिक्शा खड़ा करने का विवाद बताया जा रहा है।
कारखाना गेट पर चाय की दुकान लगाने वाले घोषीपुरवा निवासी रामप्रवेश जायसवाल की 30 साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ी बेटी विमला पास के रमा फर्नीचर में बतौर सेल्सगर्ल काम करके घर का खर्च चलाती थी।
2 of 8
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को काम पर न पहुंचने पर दुकान के मालिक ने विमला के मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव न होने पर घर पहुंचे। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर उन्होंने वार्ड के पार्षद के पति मंता लाल को दी। इसके बाद उन्होंने शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय को सूचना दी।
3 of 8
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अलग-अलग कमरे में मां-बेटी का शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर विमला का पड़ोसी से विवाद हुआ था। पड़ोसी घर से भागा हुआ है इसलिए उस पर शक गहरा गया है। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच और कई टीमें गठित की गईं हैं।
4 of 8
विमला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस किराएदारी और मकान संबंधी विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है। दरअसल, शांति देवी के दो मंजिला मकान में चार फ्लैट हैं, जिनमें तीन किराये पर दिए हुए थे। सोमवार को पुलिस के पहुंचने पर एक किराएदार घर में मिला जबकि दो अन्य गायब थे।
5 of 8
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चूल्हे पर उबला दूध मिला..परिसर में खड़ी थी लावारिस बाइक
पुलिस के अनुसार, मकान में दो किरायेदार रहते हैं। वारदात की रात मौजूद थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, घर के परिसर में एक बाइक खड़ी मिली है। जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम को गैस चूल्हे पर उबला दूध मिला। इससे अनुमान है कि रात में मां-बेटी सामान्य दिनचर्या में थीं।