{"_id":"61c169017f02ba2a8e76d881","slug":"more-than-13-thousand-visitors-reached-gorakhpur-zoo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 13 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे चिड़ियाघर, टूट गए सारे रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 13 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे चिड़ियाघर, टूट गए सारे रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:18 AM IST
सार
चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि रविवार को 10992 लोगों ने टिकट खरीदा। छह वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क लगता है।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur Zoo
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) के खुलने के बाद से अब तक रविवार को सर्वाधिक दर्शक पहुंचे। करीब 13 हजार लोगों के पहुंचने से अब तक सबसे अधिक संख्या में दर्शक पहुंचने का रिकार्ड बन गया। एक दिन में इससे पहले अप्रैल में लगभग दस हजार लोग पहुंचे थे।
प्राणि उद्यान में पूरे दिन दर्शकों की चहलपहल बनी रही। चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि रविवार को 10992 लोगों ने टिकट खरीदा। छह वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क लगता है। प्रबंधन ने बताया कि कुल 13 हजार लोगों ने चिड़ियाघर का लुत्फ उठाया।
2 of 5
टिकट खरीदते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि वन्य जीव ठंड के मौसम में बाड़ों से बाहर निकलना पसंद करते हैं। लिहाजा, इन्हें देखने का यह बेहतर मौका है। संभवत: दर्शकों की संख्या इसलिए भी बढ़ रही है। चिड़ियाघर में बब्बर शेर, बंदर, तेंदुआ, मकाऊ, लकड़बग्घा, रंग-बिरंगे पक्षी आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।
3 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
मछली घर, सांप घर में भी दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चिड़ियाघर परिसर में प्रवेश का समय निर्धारित कर दिया गया है। चिड़ियाघर प्रशासन ने दर्शकों के लिए कोविड प्रोटोकाल भी अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : राजेश कुमार।
लोगों ने फोटो खिंचवाए
निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि रविवार को रिकार्ड संख्या में लोग आए थे। कुछ लोगों ने वन्य जीवों की मिट्टी की बनी प्रतिमा पर बैठकर फोटो खिंचवाई। उन्होंने अपील की कि इन पर बैठकर फोटो न खिंचवाएं। हिदायत भी दी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।