{"_id":"62ba895a26ea313ec95832ec","slug":"monsoon-new-update-with-drizzle-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में रिमझिम बारिश से मानसून की आहट, आसमान में छाए काले बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में रिमझिम बारिश से मानसून की आहट, आसमान में छाए काले बादल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर जिले में मंगलवार सुबह शहर में मौसम का नजारा कुछ जुदा नजर आया। अधिकांश इलाके में हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई तो कुछ इलाकों में बस बादल छाए ही रहे, जिससे लोग परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज-कल में मानसून की गोरखपुर में दस्तक देने की संभावना है। यह रिमझिम बारिश मानसून की आहट का संदेशा है।
2 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ, गोरखपुर विश्वविद्यालय, मोहद्दीपुर, मेडिकल कॉलेज रोड, रुस्तमपुर, बेतियाहाता, नगर निगम समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं गोरखपुर ग्रामीण इलाकों में हल्की तेज बारिश हुई है। इससे किसानों को बड़ा लाभ मिला है।
3 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर में मानसून की दस्तक होने वाली है। पहले 27 जून को अच्छी बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन उस दिन बस बादल आसमान पर छाए रहें। वहीं 28 को बारिश होने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
सामान्य तौर पर बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मानसून की बारिश होती है। लेकिन, इस बार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बिहार आते-आते कमजोर पड़ गया। पुरवा हवा का साथ नहीं मिलने से मानसून का सिस्टम पूर्वी उत्तरप्रदेश तक नहीं पहुंच पाया। पुरवा हवा बंगाल से निकलने के बाद असम की ओर से मुड़ गई। इस वजह से असम में अच्छी खासी बारिश हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
गोरखपुर के खजनी और सहजनवां क्षेत्र में ठीकठाक बारिश हुई है। मौसम बेहतर होने से बड़ी संख्या में लोगों ने रामगढ़ ताल की तरफ रुख किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।