गोरखपुर में बढ़ रही गर्मी से इंसान के साथ-साथ पशु पक्षी व जानवर भी परेशान हैं। बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब है। दिन भर बादलों की लुकाछिपी के कारण छूप-छांव की स्थिति बन रही है। वहीं शनिवार गोरखपुर में गर्मी के कारण एक बंदर परेशान हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें बंदर ने कैसे बुझाई प्यास...
सभी फोटोज- आनंद चौधरी, अमर उजाला, गोरखपुर।
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर नगर निगम के पास बंदरों का झुंड रहता है। शनिवार को तेज उमस के कारण इनका हाल भी बेहाल हो गया था। जब इन्हें तेज धूप लगी तो इनका गला सूखने लगा। ऐसे में उन्होंने एक शख्स का पानी से भरा बोतल उठा लिया और वहां से भागकर नगर निगम की छत के पास चले गए।
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद एक बंदर ने बोतल का ढक्कन खोला और आराम से पेट भर पानी पिया। उसके बाद बोतल में बचे हुए पानी को उसने अपने साथियों को भी पिलाया।
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि देश के दक्षिणी हिस्से में दक्षिणपश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मानसून के इस बदलाव का असर अगले कुछ दिनों में देश के लगभग सभी राज्यों में नजर आएगा।
5 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्रा बताते हैं कि पुरवा हवा के कारण उमस व धूप-छांव हो रही है। 17 से 20 के बीच में प्री-मानसूनी बारिश की संभावना बन रही है। इससे पहले लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।