उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र के परवरपार गांव में बीते कई महीने से उत्पात मचा रहे बंदरों को बुधवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए गांव के एक युवक ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर मदद मांगी थी।
Sonu Sood: सोनू सूद से गुहार लगाई तो पकड़ा गया बंदर, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
इसको संज्ञान में लेते हुए डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। परवरपार निवासी वासु गुप्ता ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर उत्पाती बंदर से निजात के लिए मदद मांगी थी।
सोनू सूद ने भी रीट्वीट कर कहा था कि बस बंदर पकड़वाना बाकी था दोस्त, पता भेज, वो भी करके देख लेते हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया में खूब चर्चा चल रही थी।
बस अब बंदर पकड़ना हो बाकी रह गया था दोस्त।
पता भेज, यह भी करके देख लेते हैं। 😅 https://t.co/9yPV50AOsl— sonu sood (@SonuSood) February 8, 2021
मामले का संज्ञान लेते हुए डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम बुधवार को परवरपार गांव में पहुंची और बंदर को पकड़ा।