फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन 3.0: घर लौटने से नहीं रोके जाएंगे मजदूर, इस वजह से डीएम ने दिए ये आदेश

Sun, 10 May 2020 11:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 May 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
migrant workers will not be stopped from returning home during Lockdown
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।

औरंगाबाद में हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। अब सड़कों से घर जाने वाले मजदूरों को रोका-टोका नहीं जाएगा ताकि ऐसी परिस्थिति ही न बने कि उन्हें जान जोखिम में डालकर रेल की पटरी आदि खतरनाक रास्तों का विकल्प चुनना पड़े।

migrant workers will not be stopped from returning home during Lockdown
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने इस संबंध में शनिवार की सुबह ही सड़क, चौराहों और बार्डर के चेक पोस्टों पर ड्यूटी कर रहे प्रशासन एवं पुलिस के अफसरों-कर्मचारियों के निर्देश दिया कि जो भी मजदूर अपनी मर्जी से घर जाना चाहते हैं उन्हें जाने दिया जाए। किसी को बेवजह परेशान न किया जाए।

migrant workers will not be stopped from returning home during Lockdown
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि वहीं जो मजदूर जिले में रहना चाहते हैं, वह रहें। प्रशासन सभी की पूरी देखभाल करेगा। किसी को खाने-पीने की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जिला मुख्यालय पर नेपाल क्लब और सभी तहसीलों में संचालित कम्यूनिटी किचन से हर मजदूर को दोनों टाइम खाना व नाश्ता दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें राशन भी दिया जाएगा। यही नहीं मजदूरों को अपने परिवार के पालन-पोषण को लेकर भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रशासन दूसरे प्रांतों-जिलों से आए मजदूरों को भी रोजगार मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
migrant workers will not be stopped from returning home during Lockdown
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।

दरअसल बड़ी संख्या में हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रांतों और प्रदेश के भीतर के जिलों से मजदूर घर लौट रहे हैं। हजारों की संख्या में मजदूरों को शासन ट्रेनों-बसों से पहुंचा रहा है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में मजदूर साइकिल, रिक्शा, ऑटो या फिर पैदल ही अपने घरों के लिए सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करने को निकल पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
migrant workers will not be stopped from returning home during Lockdown
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।

संक्रमण का खतरा देख कई जिलों का प्रशासन उन्हें वहीं पर 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दे रहा है। ऐसे में क्वारंटीन से बचने के लिए वे ट्रेन की पटरियों, पुलों के नीचे, पंगडंडियों आदि से चोरी छिपे गुजर रहे जिससे उनकी जान पर खतरा बन आया है। शुक्रवार के औरंगाबाद में ऐसी ही एक घटना में थककर पटरी पर ही सो जाने से कई मजदूरों की जान चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed