नए साल में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी न केवल चटख धूप निकली बल्कि धूप का दायरा भी बढ़ा। सुबह आठ बजे धूप निकली और शाम चार बजे तक रही। इसका असर बाजार और पार्कों में देखने को मिली। पर्यटन स्थलों पर भी रौनक देखने को मिली। वहीं रविवार को खिचड़ी मेला के दिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। शनिवार की तुलना में रविवार को ठंड बढ़ गई है।
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में धूप खिलने से मिली राहत, बाजार-पार्कों में लौटी रौनक
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:52 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 16 जनवरी से न्यूनतम तापमान घटेगा, लेकिन अधिकतम तापमान बहुत ज्यादा नीचे नहीं आने की उम्मीद है। इससे दिन में तो ठंड से राहत बनी रहेगी मगर सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन