फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज रात एक सीध में होंगे सूर्य, पृथ्वी और मंगल, जानें कैसे देख सकते हैं यह नजारा?

Tue, 13 Oct 2020 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Oct 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Mars will look biggest, brightest on today during Sun, Earth and Mars will be in a straight line
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay

खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास होगा। आज सूर्य, पृथ्वी और मंगल एक सीध में होंगे। विज्ञान की भाषा में इसे मंगल ग्रह की समक्षता कहते हैं। दोबारा यह खगोलीय घटना आठ दिसंबर, 2022 को देखी जा सकेगी। 13 अक्तूबर यानी आज की रात मंगल ग्रह सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बड़ा व चमकदार नजर आएगा। आप इसे आसानी से देख सकेंगे।

Mars will look biggest, brightest on today during Sun, Earth and Mars will be in a straight line
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि समक्षता की स्थिति के दौरान पृथ्वी, सूर्य और मंगल के बीचों-बीच होगी। इस दौरान मंगल ग्रह सूर्यास्त के ठीक बाद पूर्व में उदय होगा। चूंकि, मंगल अभी भी पृथ्वी के काफी निकट है इसलिए इसकी चमक विशेष रूप से बढ़ी हुई है।

Mars will look biggest, brightest on today during Sun, Earth and Mars will be in a straight line
सांकेतिक तस्वीर।

इन दिनों मंगल सूर्यास्त के कुछ समय बाद उगता है और वास्तव में बेहद चमकीला नजर आता है। इसका रंग लालिमा लिए हुए है और इसका वर्तमान मैग्नीट्यूड 2.7 है। इसका अर्थ यह है कि इस समय यह आकाश में बृहस्पति से भी थोड़ा अधिक चमकीला हो गया है। इन दिनों आकाश में आप मंगल ग्रह के अलावा शनि और बृहस्पति ग्रह को भी आसानी से चमकते हुए देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars will look biggest, brightest on today during Sun, Earth and Mars will be in a straight line
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay

छह अक्तूबर को धरती के पास से गुजरा मंगल
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि छह अक्तूबर को पृथ्वी मंगल के काफी निकट से होकर अपने पथ में आगे बढ़ गई। इन दोनों के बीच की निकटतम दूरी तब 6.207 करोड़ किमी रह गई थी। इतनी कम दूरी से पृथ्वी का इस तरह से गुजरना अगले 15 साल में नहीं होगा।

विज्ञापन
Mars will look biggest, brightest on today during Sun, Earth and Mars will be in a straight line
सांकेतिक तस्वीर।

खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि इससे पहले 27 अगस्त वर्ष 2003 को मंगल ग्रह पिछले 60 हजार वर्षों में पृथ्वी के सबसे निकटतम होकर गुजरा था। उस दिन मंगल की पृथ्वी से दूरी थी 5.576 करोड़ किमी रह गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed