फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में बजाए जाते हैं 13 तरह के हॉर्न, जानिए किस हॉर्न पर मिलता है खतरे का संकेत

Mon, 01 Feb 2021 03:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Many types of horns played in train which horn sign of danger
भारतीय रेल। - फोटो : PTI

भारतीय रेल के हर हॉर्न में संकेत छुपा होता है, जिसकी मदद से ड्राइवर स्टेशन मास्टर और गार्ड को संकेत देता है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के लोको पायलट (ड्राइवर) आशुतोष कुमार बताते हैं कि इन संकेतों का बहुत महत्व है। ट्रेनिंग में इसी को सिखाया जाता है। हॉर्न से हम गार्ड को सचेत करते हैं। हालांकि अब वाकी टाकी और मोबाइल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं लेकिन आज भी हार्न से संकेत देने के नियम को फॉलो किया जाता है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए हर हॉर्न का मतलब...


 

Many types of horns played in train which horn sign of danger
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

एक बार छोटा हॉर्न
अगर ड्राइवर ने एक बार छोटा हॉर्न बजाया तो इसका मतलब है कि ट्रेन यार्ड (जहां ट्रेन की धुलाई होती है) में जाने के लिए तैयार है।

दो बार छोटा हॉर्न
ड्राइवर दो बार छोटा हॉर्न बजा रहा है तो इसका मतलब वो गार्ड से ट्रेन चलाने के लिए सिग्नल (संकेत) मांग रहा है।

 

Many types of horns played in train which horn sign of danger
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

तीन बार छोटा हॉर्न
ट्रेन चलाते वक्त अगर ड्राइवर तीन बार छोटा हॉर्न बजा रहा है तो इसका मतलब है गाड़ी अपना नियंत्रण खो चुकी है। गार्ड अपने डिब्बे में लगे वैक्युम ब्रेक लगाए।

चार बार छोटा हॉर्न
ट्रेन चलते हुए अगर रुक जाती है और चालक चार बार छोटा हॉर्न बजा रहा है तो इसका मतलब इंजन में खराबी आने के कारण गाड़ी आगे नहीं जा सकती या फिर आगे कोई दुर्घटना हो गई है, जिसके कारण ट्रेन आगे नहीं जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Many types of horns played in train which horn sign of danger
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

एक लंबा और एक छोटा हॉर्न
ड्राइवर द्वारा अगर एक लंबा और एक छोटा हॉर्न दिया जा रहा है तो इसका मतलब चालक गार्ड को संकेत दे रहा है कि ट्रेन चलने से पहले ब्रेक पाइप सिस्टम चेक कर लें, ब्रेक ठीक काम कर रहा है या नहीं।

दो लंबा और दो छोटा हॉर्न
चालक द्वारा अगर दो लंबा और दो छोटा हॉर्न दिया जा रहा है तो ड्राइवर गार्ड को इंजन पर बुलाने का संकेत दे रहा है।



 

विज्ञापन
Many types of horns played in train which horn sign of danger
ट्रेन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लगातार लंबा हॉर्न
अगर चालक लगातार लंबा हॉर्न दे रहा है तो इसका मतलब है ट्रेन नॉनस्टाप (बिना रुके) स्टेशन को पार कर रही है।

रुक-रुक कर लंबा हॉर्न
अगर चालक रुक-रुक कर लंबा हॉर्न दे रहा है तो इसका मतलब ट्रेन किसी रेलवे क्रासिंग (रेलवे फाटक) को पार कर रही है और सड़क मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को सतर्क कर रही है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed