भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे नेपाल लुम्बिनी प्रदेश के ज्यादातर जिले लगातार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। राज्य में अधिकांश सड़के भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई हैं और कुछ स्थानों पर लोगों के हताहत होने की खबर है। पहाड़ियों में भूस्खलन से तराई जिलों में तबाही मची है। सोनौली बुटवल-नारायणगढ़ खंड पर देवदहा के पास डायवर्जन के कारण मंगलवार से अवरुद्ध ईस्ट-वेस्ट हाईवे को बुधवार को दोबारा नहीं खोला जा सका है। जिस कारण काठमांडू जाने वाली गाड़ियां रास्ते में रुकी हैं।
नेपाल में बाढ़: बारिश के कारण उफनाई नदियां, गांव में घुसा पानी, बचाव में जुटी सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरा पाल्पा मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
कम से कम आधा दर्जन स्थानों पर भूस्खलन के कारण मंगलवार से सोनौली से पोखरा पाल्पा मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध है। बागना सकली के पल्पा, रामपुर, पुरबखोला-1, लुमचाप, रंभा-4, हुमिन और शेरन में भूस्खलन के कारण आर्य भंजयांग-रामपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सरुमरानी-4 खारेखोला में घुरुसिंगे-संधिखरका रोड, फुडवांग, प्युथन-भालुवांग रोड पर भूस्खलन से भी रोल्पा और प्यूथन बंद हो गए हैं।
बुटवल-नेपालगंज हाईवे सुचारू रूप से चल रहा है। भारी बारिश बंद नहीं होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा नहीं करने का आग्रह किया है। सड़क मार्ग बंद होने से सैकड़ों भारतीय वाहन नेपाल में जगह-जगह फंस गए हैं। वही भारी वर्षा देखकर बहुत से मालवाहक वाहन सोनौली रुक गए। कस्टम एजेंट संघ सोनोली के अध्यक्ष सुरेश मणि ने बताया कि काठमांडु,पोखरा मार्ग बंद है। बारिश के कारण जिस कारण वाहन सोनौली से आगे नहीं जा रहे है।
मदद में उतरी नेपाली सेना
मेलची बाजार डूब गया, 500 लोगों को विस्तापित किया गया है। सेटिबानी बाजार डूबने के साथ लमझूँग में 15 घर बह गए हैं। पूर्वी नवल पराशी में 40 घर पानी से घिरे हैं। पाल्पा जिले के रानीमहल के डूबने का खतरा है। बहुत से जलविद्युत परियोजना का डूबना, दर्जनों जगह सड़को का टूटने ने सेना को भी उतार दिया गया है।
3 दिन और भारी वर्षा होने की चेतावनी
सीमा से सटे नेपाल के रुपेंदही जिले के सभी बांधों को खोल दिया गया, वही सोनौली के डंडा हेड के सभी फाटक को भी खोल दिया गया, जिससे नेपाल के मर्चवार सहित सीमा एरिया नौतनवां, सोनौली आदि में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।