गोरखपुर स्थित चिलुआताल इलाके के दहला गांव में घर में आग लगाकर भाइयों और बहू की हत्या का आरोपी बेचन निषाद की हरकतों के चलते उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया था। उसे कोई पसंद नहीं करता था। चार दिसंबर को उसके छोटे भाई की शादी हुई तो सगे भाई ने उसे नहीं बुलाया। रिश्तेदार भी दूर होने लगे थे। इससे वह और आग बबूला हो गया और शादी के बाद वह नाराजगी जाहिर करने घर पर भी गया था। दोनों भाइयों से उसकी मारपीट हो गई। बदला लेने के लिए उसने भाइयों को परिवार समेत जिंदा जला दिया।
UP: बेचन क्यों था इतना बेचैन, जिसकी वजह से दो भाई और बहू को जला दिया जिंदा; कालित का कबूलनामा आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 24 Dec 2024 07:04 PM IST
सार
आरोपी बेचन निषाद ने 14 दिसंबर को थिनर (तारपीन का तेल) डालकर कमरे में आग लगा दी थी। आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) झुलस गए थे। बृजेश, अरविंद और उसकी पत्नी माला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन