फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मन को छू गई बेबसी तो खुद की रकम से बनवा दिया गरीब का घर, परिवार बोला- 'फरिश्ता है ये शख्स'

Wed, 11 Nov 2020 11:06 AM IST
vivek shukla शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
man Built home for poor family in sant kabir nagar
दिलीप मिश्र का पुराना घर दाएं और नया घर बाएं। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गरीब परिवार की बेबसी को देखकर एक शख्स के मन को छू गई। करीब 30 साल से ठंड, गर्मी और बारिश की मार को टूटी-फूटी झोपड़ी में एक गरीब परिवार सहन कर रहा था। आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...


 

man Built home for poor family in sant kabir nagar
अपने घर के सामने दिलीप मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

इस परिवार के हालात न तो प्रशासन को नजर आई और न ही जनप्रतिनिधियों को। ऐसे में उसने झोपड़ी की जगह खुद की रकम से गरीब का मकान बनवाने की ठान ली। करीब छह लाख रुपये खर्च हुए और तीन महीने का वक्त लगा। गरीब का आशियाना अब बनकर तैयार हो गया। इस बार दीपावली गरीब परिवार की जिंदगी में रोशनी लेकर आई है।
 

man Built home for poor family in sant kabir nagar
समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी। - फोटो : अमर उजाला।

नाथनगर विकास खंड के चंदापार गांव निवासी दिलीप मिश्र के परिवार में पांच सदस्य हैं। गरीबी की वजह से पन्नी तानकर परिवार के लोग लंबे समय से गुजारा कर रहे थे। ठंड और गर्मी का मौसम तो परिवार के लोग गुजार लेते थे, लेकिन बारिश में पानी की टपकती बूंदें परिवार के लोगों की रात में नींद हराम कर देती थी। पूरी रात बैठकर परिवार को गुजारना पड़ता था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
man Built home for poor family in sant kabir nagar
दिलीप मिश्र का नया घर। - फोटो : अमर उजाला।

वैसे तो सरकार की ओर से आवास की योजनाएं संचालित हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस परिवार पर नहीं पड़ी। कोरोना संक्रमण काल में समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी जब क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद में निकले तो उन्हें चंदापार के दिलीप मिश्र के परिजनों की समस्या से लोगों ने अवगत कराया। जब गरीब के घर पहुंचे और हालात देखा तो उनके मन में गरीबी के दर्द का अहसास हुआ।

 

विज्ञापन
man Built home for poor family in sant kabir nagar
11 नवंबर को होगा गृह प्रवेश। - फोटो : अमर उजाला।

चतुर्वेदी बताते हैं कि दिलीप मिश्र का मकान खुद की रकम से बनवाने की ठान ली। मकान निर्माण में तीन महीने का वक्त लगा और करीब छह लाख रुपये खर्च हुए। दो कमरा, रसोईघर, स्नानघर, बरामदा और शौचालय का निर्माण कराया गया है। 11 नवंबर को पूजा-पाठ के साथ गृहप्रवेश का कार्यक्रम है। उसके बाद गरीब परिवार खुद के मकान में जिंदगी गुजारेगा। इस परिवार की आगे भी हर संभव मदद करेंगे।

दिलीप मिश्र बताते हैं कि लंबे समय से पत्नी और बच्चों का अपने घर का इंतजार था, लेकिन गरीबी की वजह से सपना साकार नहीं हो रहा था। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी फरिश्ता बनकर उनके उनके परिवार की ओर ध्यान दिया तो उन्हें भी घर नसीब हो गया। दिवाली पर वह अपने घर में दीए जलाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed