फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में धूमधाम से मनाई जा रही है मकर संक्रांति, तस्वीरों में देखें गोरखनाथ मंदिर का नजारा

Thu, 14 Jan 2021 11:33 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Jan 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti celebration in Gorakhnath mandir latest photos
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

सूर्य उपासना का महापर्व मकर संक्रांति आस्था एवं श्रद्धा के साथ बृहस्पतिवार को गोरखपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति पर बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा युगों पुरानी है। ऐसे में देशभर से हजारों की संख्या में भक्त खिचड़ी चढ़ाने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंच चुके हैं। श्रद्धालु बृहस्पतिवार तड़के सुबह से ही लाइन में लगकर बाबा गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

Makar Sankranti celebration in Gorakhnath mandir latest photos
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, नेपाल, उत्तर बिहार और गोरखपुर-बस्ती मंडल सहित गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बुधवार रात गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए थे। देर रात तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा। कड़ाके की ठंड पर लोगों की श्रद्धा भारी दिखी।

Makar Sankranti celebration in Gorakhnath mandir latest photos
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

मंदिर की ओर से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के धर्मशालाओं में ठहरने एवं अलाव की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की मदद के लिए मंदिर के स्वयंसेवक और पुलिस-प्रशासन के लोग मुस्तैद हैं। गुरु गोरखनाथ के दर्शन और खिचड़ी चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं को बाहर निकालने की व्यवस्था उत्तरी गेट से की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti celebration in Gorakhnath mandir latest photos
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि बृहस्पतिवार ब्रह्म मुहूर्त में ही गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने बाबा गोरखनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर की तरफ से बाबा को खिचड़ी अर्पित की किया गया। इसके बाद नेपाल राज परिवार से आई खिचड़ी चढ़ाई गई। इसके बाद नाथ संप्रदाय के योगी, पुजारी और मंदिर के गृहस्थ शिष्यों ने खिचड़ी चढ़ाई।

विज्ञापन
Makar Sankranti celebration in Gorakhnath mandir latest photos
गोरखनाथ खिचड़ी मेला। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में हजारों लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के लिए विशेष खिचड़ी तैयार की गई है। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी बताया कि उड़द की दाल की खिचड़ी शुद्ध देशी में तैयार की गई है। इस खिचड़ी को दही के साथ परोसा जा रहा है। मकर संक्रांति के दिन भंडारे में बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी के रूप में चावल, दाल, नमक, लाई के साथ तिल का लड्डू भी चढ़ता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed