फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल का पहला चंद्रग्रहण आज, गोरखपुर में क्या होगा असर, क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य ?

Fri, 10 Jan 2020 01:07 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 10 Jan 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
lunar eclipse today, what will be the effect in Gorakhpur, what is Jyotishacharya saying?
lunar eclipse - फोटो : pti
साल का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार को लग रहा है। पौष पूर्णिमा के दिन लग रहा यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसलिए इस ग्रहण को सरलता से नहीं देखा जा सकेगा। इस ग्रहण को आप आंशिक और पूर्ण ग्रहण की तरह नहीं मान सकते। इसमें चंद्रमा का कोई भी हिस्सा छिपेगा नहीं।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तरह के ग्रहण को मांद्यचंद्र ग्रहण कहते हैं। इस ग्रहण में चंद्रमा का कोई हिस्सा नहीं छिपेगा, बल्कि चांद मटमैला सा दिखेगा। इसलिए ज्योतिष इस तरह के ग्रहण को ग्रहण नहीं मानते।

इसकी धार्मिक मान्यता नहीं है। इसलिए इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे। किसी ग्रहण के नौ घंटे पहले लगने वाला सूतक भी इस ग्रहण में नहीं लगेगा। इसलिए किसी को इस ग्रहण से घबराने की आवश्यकता नहीं है।
lunar eclipse today, what will be the effect in Gorakhpur, what is Jyotishacharya saying?
चंद्र ग्रहण - फोटो : पेक्सेल्स
चार घंटे पांच मिनट तक रहेगा ग्रहण
गोरखपुर समेत पूरे देश में इस ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। ये ग्रहण 10 जनवरी की रात में शुरू होगा। इसमें चंद्रमा के आगे धूल की एक परत-सी छा जाएगी। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होगा। इसका मध्य 12:40 बजे होगा, इसका मोक्ष रात 2.42 बजे पर होगा।

बातचीत
ग्रहण किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता है, पर 10 जनवरी को लगने वाले चंद्र ग्रहण का यहां कोई असर नहीं होगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय, ज्योतिर्विद
lunar eclipse today, what will be the effect in Gorakhpur, what is Jyotishacharya saying?
lunar eclipse - फोटो : file
10 जनवरी को को लगने वाले चंद्र ग्रहण का गोरखपुर में कोई असर नहीं होगा। ग्रहण जहां दिखाई नहीं देता वहां सूतक का कोई महत्व नहीं होता।
मनीष मोहन, ज्योतिर्विद

पूरे भारत में इस चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं है। इस ग्रहण का अमेरिका, अर्जेंटीना आदि देशों में प्रभाव रहेगा। यहां सूतक नहीं लगने के कारण सभी कार्य होते रहेंगे।
पंडित शरद चंद्र मिश्र, प्रवक्ता अखिल भारतीय विद्वत महासभा

यहां उपच्छाया चंद्र ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। सूतक काल नहीं होने से सभी मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। किसी भी तरह नियम इस ग्रहण में लागू नहीं होंगे
घनश्याम पांडेय, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
lunar eclipse today, what will be the effect in Gorakhpur, what is Jyotishacharya saying?
lunar eclipse - फोटो : file
नक्षत्रशाला दिखाएगा उपच्छाया चंद्र ग्रहण
शुक्रवार को लगने वाला साल का पहला उपच्छाया चंद्र ग्रहण वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में विभिन्न दूरबीनों के माध्यम से निशुल्क दिखाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नक्षत्रशाला के खगोलविद अमरपाल सिंह ने बताया कि ग्रहण 10:37 से शुरू होकर 02:42 तक रहेगा। उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण को ओल्ड मून, आइस मून, बोल्ड मून और स्नो मून के नाम से जाना जाएगा। ग्रहण को एशिया, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, यूरोप एवं नार्थ अमेरिका के कुछ भागों में देखा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed