फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस ने दिखाया 'प्यार', परिजन किए तैयार, थाने में ही रचा दी प्रेमी-प्रेमिका की शादी

Sun, 02 Feb 2020 09:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Feb 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Lover couple got married in a woman police station in Sant Kabir Nagar
महिला थाने में प्रेमी- प्रेमिका की शादी - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर में युवक- युवती का प्रेम परवान चढा और परिजन शादी को रजामंद नहीं हुए दोनों शुक्रवार की शाम को महिला थाने पर पहुंच गए। प्रेमी- प्रेमिका ने महिला थाने की एसओ को अपनी पीडा सुनाई और शादी करके जीवन भर साथ निभाने की बातें की। एसओ ने मामले में रूचि दिखाई और युवक के परिजनों को थाने बुलाकर समझाया। 
Lover couple got married in a woman police station in Sant Kabir Nagar
महिला थाने में प्रेमी- प्रेमिका की शादी - फोटो : अमर उजाला
युवक के परिजन शादी पर रजामंद हो गए। उसके बाद एसओ ने थाना परिसर में ही दोनों की शादी कराई। महिला थाने की एसओ डॉक्टर शालिनी सिंह ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोडही गांव के रहने वाले 24 वर्षीय अरिवंद चौरसिया पुत्र रामाज्ञा चौरसिया और गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के जिगिना बाबू गांव निवासी 22 वर्षीय सरिता पुत्री गौरीशंकर शुक्रवार की शाम को थाने पर आए। 
Lover couple got married in a woman police station in Sant Kabir Nagar
महिला थाने में प्रेमी- प्रेमिका की शादी - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने बताया कि वह बालिंग है और आपस में प्रेम करते है। दोनों एक ही जाति- बिरादरी के है। दोनों शादी करना चाहते है,लेकिन उनके परिजन सामाजिक लोक लाज की वजह से शादी करने पर सहमत नहीं हो रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover couple got married in a woman police station in Sant Kabir Nagar
महिला थाने में प्रेमी- प्रेमिका की शादी - फोटो : अमर उजाला
महिला थाने की एसओ ने उनकी समस्या गंभीरता से सुनी और बाद में लड़के पक्ष के लोगों को सूचना देकर थाने बुलाया। युवक के परिजन थाने आए और एसओ ने समझा बुझाया तो परिजन युवती को बहू बनाने पर तैयार हो गए। 
विज्ञापन
Lover couple got married in a woman police station in Sant Kabir Nagar
महिला थाने में प्रेमी- प्रेमिका की शादी - फोटो : अमर उजाला
महिला थाना परिसर में ही दोनों ने एक-दूसरे को माला पहना कर शादी की। फिर पति- पत्नी बन गए। दोनों एक - दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का भरोसा देकर खुशी- खुशी अपने घर चले गए। महिला थाने की एसओ के इस सराहनीय पहल की सभी ने प्रशंसा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed