फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur lockdown: हर चौराहे पर पहरा देती रही पुलिस, गलियों से हाईवे तक पसरा सन्नाटा, देखें तस्वीरें

Sun, 12 Jul 2020 06:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Jul 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
lockdown in Gorakhpur live update News in Hindi Strictness of up police
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।

दोपहर 2.10 बजे। टाउनहाल चौराहा। उन्हें रोकिए, वो जो आपकी बायीं ओर से आ रहे हैं। पूछिए कैसे शहर में निकले हैं। सरकारी कर्मचारी हैं तो आई कार्ड चेक करिए। नजर बनाए रखिए। कोई भी सड़क पर दिखे तो एक बार चेक जरूर करिए। निरीक्षण के दौरान मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को यह निर्देश डीएम के. विजयेंद्र पांडियन दे रहे थे।

lockdown in Gorakhpur live update News in Hindi Strictness of up police
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।

दूसरी तरफ जिला परिषद कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क के मुहाने पर तैनात दारोगा से एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता संवाद कर स्थिति की जानकारी ले रहे थे। करीब 10 मिनट तक रुकने के बाद दोनों अफसरों का काफिला बेतियाहाता की तरफ मुड़ गया। मगर स्कार्ट में लगी सबसे पिछली गाड़ी में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से निकल रहे जागरूकता वाले संवाद, मसलन बिना वजह घरों से बाहर न निकलें। घरों में रहें- मॉस्क का इस्तेमाल जरूर करें आदि-आदि की गूंज चंद सेकेंड तक फिजा में बनी रही।

lockdown in Gorakhpur live update News in Hindi Strictness of up police
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।

करीब ढाई महीने बाद शनिवार को शहर में फिर पहले फेज के लॉकडाउन जैसा नजारा दिखा। सड़कों और चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस निगरानी करती रही। हर आने-जाने वालों के आईकार्ड जांचे गए। दवा की दुकानें और अस्पताल समेत जरूरी सेवाएं ही संचालित हुईं। महेवा गल्ला मंडी से सुबह प्रशासन की निगरानी में सब्जी और फल के ठेले अलग-अलग मोहल्लों के लिए रवाना किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in Gorakhpur live update News in Hindi Strictness of up police
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।

डीएम और एसएसपी समेत प्रशासन व पुलिस के अफसर दिन भर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। उधर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, नंदानगर और मोहद्दीपुर समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया और लोगों को जागरूक किया। उधर, कई इलाकों में लोगों ने खुद भी जागरूकता दिखाई और सड़क ही नहीं मोहल्लों की गलियों में भी नहीं निकले।

विज्ञापन
lockdown in Gorakhpur live update News in Hindi Strictness of up police
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।

डॉक्टर्स लेन पर लगी रही भीड़
बेतियाहाता स्थित डॉक्टर्स लेन पर एक ही जगह दवा की दुकानें और अस्पताल होने से शहर के अन्य जगहों की तुलना में भीड़ ज्यादा थी। हालांकि, प्रशासन और पुलिस ने एहतियातन इस मार्ग के दोनों छोर फिराक गोरखपुरी चौराहा और बेतियाहाता चौराहा पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। लोगों के अपने वाहन वहीं पर खड़े कर पैदल जाना पड़ रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed