लॉकडाउन 4.0 में जिला प्रशासन की तरफ से रोस्टर के मुताबिक दी गई छूट की नई व्यवस्था बुधवार से लागू हो गई। पहले दिन जहां छुट वाली ज्यादातर दुकानों पर सन्नाटा पसरा नजर आया, वहीं सड़कों पर चहल-पहल रही।
लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन में ऑड ईवन के तहत दिन नहीं होने की वजह से चश्मा, मोबाइल और ड्राई क्लीनिंग आदि की दुकानें बंद रहीं, वहीं रोस्टर के मुताबिक 57 दिन बाद मिठाई, बेकरी और बर्तन आदि की दुकानें खुलीं जरूर, पर पहला दिन साफ-सफाई में ही गुजरा।
2 of 6
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
मिठाई-केक आदि तैयार नहीं हो पाने की वजह से पहले दिन ये प्रतिष्ठान होम डिलीवरी के माध्यम से बिक्री नहीं शुरू कर पाए। स्टेशनरी, मोबाइल और मोटर सर्विस सेंटर को छोड़ दें तो छूट वाले ज्यादातर दुकानदार-प्रतिष्ठान मालिक ग्राहकों की राह देखते रहे।
3 of 6
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
‘होम डिलीवरी की राह में मुश्किलें बहुत’
नई व्यवस्था से मिठाई और बेकरी की दुकानों के मालिक बहुत खुश नहीं दिखे। उनका कहना है कि जो कर्मचारी उनके वहां काम करते हैं, वे डिलीवरी ब्वॉय का काम नहीं कर सकते। वहीं मिठाई, केक, कुकीज जैसे खाद्य पदार्थ बहुत जरूरी होने पर ही कोई अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज देकर घर मंगाएगा। ज्यादातर मिठाई की दुकान वालों ने निर्णय लिया है कि वे पहले थोड़ी ही मिठाई तैयार कराएंगे। डिमांड के बाद ही मात्रा बढ़ाने पर विचार करेंगे।
4 of 6
शासन से छूट मिलने के बाद मोटर पार्ट्स की खुली दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर, कई व्यापारियों का कहना है कि चौथे चरण में नई छूट के नाम पर प्रशासन ने सिर्फ मिठाई, बेकरी और बर्तन वालों को ही छूट दी है। इनमें भी मिठाई और बेकरी को होम डिलीवरी की ही शर्त पर बिक्री की अनुमति है। ऐसे में यह छूट तो नए रंग रूप में तीसरे चरण वाली पुरानी ही छूट कही जाएगी।
5 of 6
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सख्ती बरकरार, चेक किए गए दुकानों के पास
छूट की आड़ में प्रतिबंधित सेवाओं से जुड़ीं दुकानें न खुल जाएं, इसलिए पुलिस और मजिस्ट्रेट की टीम ने दिन भर कई इलाकों में भ्रमण कर चेकिंग की। टीम ने मोहद्दीपुर, बेतियाहाता, घोषकंपनी, असुरन, रेती, घंटाघर, रूस्तमपुर, तारामंडल रोड आदि इलाकों में कई दुकानों के पास भी चेक किए।
बिना पास के खुली मिलीं कुछ दुकानों के शटर भी बंद कराए गए। उधर, सड़कों पर एक ही मोटरसाइकिल पर दो पुरुषों को बैठा देख कई के चालान भी किए गए।