फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग: वातानुकूलित हॉल में पढ़ेंगे विद्यार्थी, ई-लाइब्रेरी की मिलेगी सुविधा

Thu, 25 Feb 2021 04:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Feb 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
List of 24 thousand books of Chief Minister Abhyuday Coaching will be done online
गोरखपुर पुस्तकालय। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थियों को तैयारी के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। उन्हें प्रतियोगी किताबें और पत्रिकाओं से लेकर पढ़ाई के लायक माहौल भी उपलब्ध कराया जाएगा। राजकीय जुबिली पुस्तकालय के नए भवन के वाचनालय को वातानुकूलित बनाया गया है, ताकि गर्मी में विद्यार्थियों को दिक्कत न हो। यही नहीं, ई-लाइब्रेरी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 24 हजार पुस्तकों की सूची कंप्यूटर स्क्रीन पर एक क्लिक में उपलब्ध हो जाएगी।



 

List of 24 thousand books of Chief Minister Abhyuday Coaching will be done online
गोरखपुर पुस्तकालय। - फोटो : अमर उजाला।

अमर उजाला संवाददाता ने राजकीय जुबिली पुस्तकालय में मौजूद संसाधनों और भविष्य की योजनाओं की पड़ताल की। पुस्तकालय में तीन वातानुकूलित वाचनालय बनाए गए हैं। इनमें एक साथ 100 विद्यार्थी अध्ययन कर सकते हैं। पीने के पानी के लिए मुख्य द्वार के पास आरओ प्लांट लगाया गया है। वाचनालय में चारों तरफ दीवारों से सटे रेक में किताबें रखी हैं। किताबों की श्रेणी के अनुसार विवरण दर्ज है। किताबों के विवरण को कंप्यूटर में फीड किया जा रहा था। पुस्तकालय में आधुनिक सुविधाओं वाला शौचालय भी है। पुस्तकालय का लोकार्पण कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने 15 फरवरी को किया था।


 

List of 24 thousand books of Chief Minister Abhyuday Coaching will be done online
गोरखपुर पुस्तकालय। - फोटो : अमर उजाला।
स्टैंड पर रखी हैं पत्रिकाएं
पुस्तकालय में प्रवेश करते ही सामने स्टैंड पर पत्रिकाएं रखी गई हैं। पत्रिकाएं राजनीतिक और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित हैं। पत्रिकाएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही माध्यम के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सकती हैं।  

124 प्रतियोगिताओं से संबंधित किताबें मंगाई गईं
पुस्तकालय प्रभारी गौरव जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 124 नई पुस्तकें आ गई हैं। इसमें यूपीएससी से संबंधित सभी विषयों की पुस्तकें हैं। विद्यार्थियों की मांग के अनुसार और भी पुस्तकें मंगाई जाएंगी। सप्ताह बाद कार्ड बनने लगेगा, जिसके बाद छात्र पुस्तकें घर ले जा सकेंगे। अभी उनके लिए पढ़ने की व्यवस्था शुरू हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
List of 24 thousand books of Chief Minister Abhyuday Coaching will be done online
गोरखपुर पुस्तकालय: छात्रों के लिए लगाया गया वाटर कूलर। - फोटो : अमर उजाला।

ज्योतिष व बाल साहित्य भी मौजूद
पुस्तकालय के लिपिक श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि पुस्तकालय में हर तरह की पुस्तकें मौजूद हैं। भाषा के अलावा साहित्य, ज्योतिष, बाल साहित्य, खेलकूद एवं स्वास्थ्य, इतिहास, धर्म-कर्म के साथ कानून की किताबें भी हैं। इन किताबों को ऑनलाइन मोड में लाने की तैयारी चल रही है।
 

विज्ञापन
List of 24 thousand books of Chief Minister Abhyuday Coaching will be done online
पुस्तकालय में पढ़ते छात्र। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

कार्ड बनवाने के लिए इन्हें साथ लाएं
  • पासपोर्ट साइज की एक फोटो
  • टिकट साइज की दो फोटो
  • आधार कार्ड की छाया प्रति
  • पांच सौ रुपये धरोहर राशि

यह भी जानें
  • कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है
  • 15 दिन के लिए मिलेंगी दो पुस्तकें
  • जमा न करने पर रोजाना दो रुपये विलंब शुल्क
  • वाचनालय में पढ़ने के लिए दो घंटे समय

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed