{"_id":"5e8d670e8ebc3e77a9471541","slug":"light-rain-falling-in-gorakhpur-see-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मौसम हुआ सुहाना, हो सकती है झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मौसम हुआ सुहाना, हो सकती है झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर गोरखपुर तक आ पहुंचा। इसकी वजह से मौसम ने करवट बदल ली और पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। इसकी वजह से पिछले कुछ दिनों से गर्म हवाओं की थपेड़ों से कुछ राहत मिली। शुक्रवार और शनिवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है।
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
पांच अप्रैल की शाम उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया था। इसकी वजह से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड होते हुए हिमालय के तराई क्षेत्रों से होते हुए नेपाल के ऊपर से तिब्बत तक जा पहुंचा। इस वजह से बुधवार को सुबह से ही गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे।
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
आसमान में काले बादल को देखकर गोरखपुर जिले के किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है। यहां अभी गेहूं की कटाई शुरू हुई है। बारिश होने के कारण किसानों की फसल नष्ट हो सकती है। बता दें कि बीते महीने बारिश के कारण किसानों की फसल जमीन पर लोट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ की विक्षोभ की वजह से एक सिस्टम उत्तराखंड के हरिद्वार से होते हुए बरेली, गोंडा, बहराइच, आंशिक गोरखपुर, कपिलवस्तु, लुंबिनी पर बादल छाए रहे। इसके अलावा इसके प्रभाव की वजह से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया जो बढ़ता हुआ पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आ गया।
विज्ञापन
5 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
दोनों सिस्टम के मिलने की वजह से बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शुक्रवार और शनिवार को भी गोरखपुर एवं आसपास की राहों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।