फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: बारिश और हवा से बढ़ी गलन, अगले कुछ दिनों तक छाए रहेंगे बादल

Thu, 09 Jan 2020 12:24 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 09 Jan 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
latest gorakhpur weather heavy cold rain update
हल्की बारिश के बाद सड़कों पर कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
बारिश व सर्द हवाओं ने बुधवार को गलन और बढ़ा दी। पिछले कुछ दिनों से राहत महसूस कर रहे लोगों को बुधवार को दिन भर कंपकंपी छूटी। शरीर पर गर्म कपड़ों की संख्या बढ़ गई। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है।
latest gorakhpur weather heavy cold rain update
सड़कों पर कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
बारिश का सिलसिला बुधवार को सुबह से शुरू हुआ, जो रुक-रुककर देर रात तक जारी रहा। बारिश की वजह से ही वातावरण में सुबह की नमी 92 फीसदी और दोपहर में नमी 77 फीसदी रही। नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। अधिकतम पारा सामान्य से काफी कम 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
latest gorakhpur weather heavy cold rain update
बारिश में जा रही बच्चे के साथ महिला। - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक करीब 5 मिली मीटर बारिश हुई थी। बारिश की वजह से शहर के ज्यादातर चौराहों पर अलाव नहीं जलाए जा सके। इससे राहगीरों को दिक्कत भी हुई। स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे हुआ। ठंड और बारिश को देखते हुए ही नर्सरी से कक्षा 12व तक के विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया का कहना है कि बृहस्पतिवार से सभी विद्यालय सुबह 10 बजे से खुलेंगे। अपराह्न 3 बजे तक पढ़ाई कराई जा सकेगी। इसकी अनदेखी करने वाले विद्यालय संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
latest gorakhpur weather heavy cold rain update
बारिश में सड़कों पर कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
अगले चार दिन का संभावित पारा  
10 जनवरी
अधिकतम 18                           न्यूनतम 8
संभावना: बादल छाए रहेंगे। 11.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।  
11 जनवरी
अधिकतम 18                          न्यूनतम 5
संभावना: रात की सर्दी और बढ़ सकती है। हवाओं की गति 9.3 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। बादल भी छाए रहेंगे।
12 जनवरी
अधिकतम 18                          न्यूनतम 7
संभावना: घने बादल छाए रहेंगे। हवाओं की गति 9.3 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।  
13 जनवरी
अधिकतम 21                         न्यूनतम 11
संभावना- गलन भरी सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। दिन और रात का पारा चढ़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed