फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Super Moon 2020: साल के आखिरी 'सुपरमून' का आज होगा दीदार, यहां देख सकते हैं चांद की खूबसूरती

Thu, 07 May 2020 01:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 May 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Supermoon May 2020 India Today Latest News Update: Super Floor Moon 2020 of the year see latest photos
सुपरमून 2020 - फोटो : अमर उजाला

साल का आखिरी सुपरमून आज होगा। शाम 4:15 बजे सुपरमून अपने चरम पर होगा। सुपरमून के दौरान चंद्रमा आम दिनों की अपेक्षा 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार होगा। दोपहर में होने वाली खगोलीय घटना को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। लेकिन आप ऑनलाइन इस खूबसूरत सुपरमून को देख सकते हैं।

Supermoon May 2020 India Today Latest News Update: Super Floor Moon 2020 of the year see latest photos
सुपरमून 2020 - फोटो : रवि बत्रा

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि चंद्रमा का केवल 59 फीसदी हिस्सा ही पृथ्वी से देखा जा सकता है। चंद्रमा की पृथ्वी के चक्कर काटने की कक्षा अंडाकार है। इस वजह से कई बार यह पृथ्वी के काफी पास तक आ जाता है। इस सुपरमून के दौरान यह पृथ्वी के 23 हजार किलोमीटर तक करीब होगा। सुपरमून के वक्त पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी घटकर केवल 3,61,184 किलोमीटर तक रह जाएगी। जिस वजह से ये धरती से ज्यादा बड़ा और चमकदार नजर आएगा।

Supermoon May 2020 India Today Latest News Update: Super Floor Moon 2020 of the year see latest photos
सुपरमून 2020 - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी फूल के नाम पर पड़ा नाम
खगोलविद ने बताया कि मई में पड़ने वाले सुपरमून को फ्लॉवर मून और अप्रैल में पड़ने वाले सुपरमून को पिंक मून कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि फुल मून का नाम अमेरिकी मौसमों, फूलों और क्षेत्रों के नाम पर रखा गया है जो पहली बार मेन फार्मर एलमैनेक में प्रकाशित हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Supermoon May 2020 India Today Latest News Update: Super Floor Moon 2020 of the year see latest photos
सुपरमून 2020
प्रकाशन के अनुसार उत्तरी अमेरिका में एलगोनक्विन जनजाति ने मई के पूर्णिमा का नाम फ्लॉवर मून इसलिए रखा, क्योंकि इस समय के आसपास बेहद बड़ी संख्या में फूल खिलते हैं। इस महीने की पूर्णिमा के अन्य नामों में कॉर्न प्लांटिंग मून और मिल्क मून भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Supermoon May 2020 India Today Latest News Update: Super Floor Moon 2020 of the year see latest photos
सुपरमून 2020 - फोटो : NASA
यहां देख सकेंगे सुपरमून
स्लूह और वर्चुअल टेलीस्कोप सहित लोकप्रिय यूट्यूब चैनल सुपरमून की लाइवस्ट्रीम करने के लिए जाने जाते हैं। ऑनलाइन सुपरमून के दीदार के लिए आप इन एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed