फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

lockdown 4.0: शहर में भीड़ के साथ बढ़ गई सख्ती, एक बेकरी सील तो मेगामार्ट को चेतावनी, तस्वीरें

Fri, 22 May 2020 04:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 May 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi bakers seal and warn vishal mega mart during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
कुछ छूट के बाद सड़कों पर भीड़ बढ़ती देख प्रशासन ने सतर्कता और सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की टीम अलग-अलग जगहों पर निगरानी में जुटी रहीं। बार्डर से लेकर शहर के भीतर तक गाड़ियों की चेकिंग के अलावा दुकानों के पास और सोशल डिस्टेंसिंग का जायजा लिया गया।
Lakshmi bakers seal and warn vishal mega mart during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

लोगों को मास्क के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के साथ ही कई लोगों को चेतावनी भी दी। रोस्टर की अनदेखी कर होम डिलीवरी की बजाए दुकान से ही सामान बेचने पर एक बेकरी को सील कर दिया गया तो कुछ को चेतावनी भी दी गई। 

Lakshmi bakers seal and warn vishal mega mart during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

सीन एक-
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने कसरवल चेक पोस्ट के पास वहां से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। करीब आधा घंटे तक चेकिंग के दौरान जो भी वहां से गुजरता उन्हें दोनों अफसरों के ढेर सारे सवालों मसलन -वाहन में कितने लोग, कहां से आ रहे, क्यों आ रहे ? कब जिले से बाहर गए थे, क्यों गए ? जैसे सवालों का सामना करना पड़ा।

एंबुलेंस की भी जांच की गई। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को हिदायत दी कि चाहे कोई भी गाड़ी हो बिना चेकिंग के जिले की सीमा में न तो दाखिल हो पाए न ही बाहर जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi bakers seal and warn vishal mega mart during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

सीन दो-
दोपहर दो बजे के करीब सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने दुकानों के ई-पास और वहां सोशल डिस्टेंसिंग जांची। विजय चौक के पास स्थित लक्ष्मी बेकर्स पर लोगों की भीड़ दिखी तो उसे सील कर दिया गया। मिठाई और बेकरी की दुकानों को सिर्फ होम डिलिवरी करने की ही शर्त पर खोलने की छूट दी गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दुकान संचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तरह अंबेडकर चौक स्थित विशाल मेगा मार्ट के बाहर बेतरतीब गाड़ियां देख सिटी मजिस्ट्रेट ने मार्ट संचालक को कड़ी चेतावनी दी।

इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने मोहद्दीपुर, अलीगंज, तिवारीपुर, बेतियाहाता आदि इलाकों की दुकानों का भी निरीक्षण कर वहां पास और सोशल डिस्टेंसिंग की जांच की। साथ ही यह भी चेक किया कि दुकानें रोस्टर के मुताबिक खुली हैं या नहीं। 

विज्ञापन
Lakshmi bakers seal and warn vishal mega mart during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

सीन तीन-
जिले के नोडल अफसर डीएस उपाध्याय ने सदर तहसील स्थित कम्यूनिटी किचन का औचक निरीक्षण कर वहां खाने की गुणवत्ता जांची। साथ ही कितने लोगों के लिए खाना बन रहा, एक पैकेट में क्या-क्या सामग्री आदि दी जा रही है, की जानकारी भी ली।

वहां से निकलकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल के साथ हॉट स्पाट वाले इलाके रसूलपुर पहुंचे। वहां सुरक्षा के इंतजाम और होम डिलिवरी आदि की व्यवस्था जांची। इस दौरान सदर तहसीलादार डॉ संजीव दीक्षित समेत तहसील के और भी कई अफसर, कर्मचारी मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed