फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown 4.0: घर पहुंचने की जल्दी में दौड़ पड़े हजारों प्रवासी, सोशल डिस्टेंसिंग भी भूले, देखें तस्वीरें

Thu, 21 May 2020 05:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
shramik special train arrived in gorakhpur junction with 12264 migrant worker
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बुधवार को आए प्रवासी श्रमिकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल भी नहीं रखा। घर जल्दी पहुंचने की होड़ में यात्री एक-दूसरे के आसपास निर्धारित दूरी रखने की बात भी भूल गए। यह तब है जबकि शासन-प्रशासन लगातार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।

shramik special train arrived in gorakhpur junction with 12264 migrant worker
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

श्रमिकों को पुलिसवालों ने कई बार समझाकर उन्हें कतारबद्ध कराया लेकिन बावजूद इसके कुछ-कुछ अंतराल पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता रहा। गोरखपुर प्लेटफॉर्म के बाहर बस में सवार होने के लिए यात्री सामान लेकर दौड़ पड़े।

फिर क्या था, धक्कामुक्की शुरू हो गई। पुलिस वालों ने जबरन उन्हें कतार में लगवाया। इसी तरह बस के इंतजार में भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है।

shramik special train arrived in gorakhpur junction with 12264 migrant worker
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
12 ट्रेनों से आए 12264 प्रवासी श्रमिक
विभिन्न प्रांतों में फंसे श्रमिकों को लेकर 12 श्रमिक ट्रेनें बुधवार को पहुंची। इन ट्रेनों से 12264 प्रवासी श्रमिक और उनके परिजन गोरखपुर पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को रोडवेज की बसों से सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
shramik special train arrived in gorakhpur junction with 12264 migrant worker
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

अभी तक 122 स्पेशल ट्रेनों से एक लाख 35420 श्रमिक आ चुके हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो और नौ पर श्रमिक ट्रेनें लाई जा रही हैं। इन प्लेटफार्मों से ही यात्रियों को बाहर निकालने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों को लंच पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं।

विज्ञापन
shramik special train arrived in gorakhpur junction with 12264 migrant worker
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
प्लेटफॉर्म पांच पर उतर गए बिहार के यात्री
बिहार जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म चार और पांच से गुजारा जा रहा है। इस ट्रेन के यात्रियों को स्टेशन पर उतरने की अनुमति नहीं है। सुबह ही एक ट्रेन से कुछ यात्री उतर गए थे जिन्हें बाद में जीआरपी ने घेर कर ट्रेन में चढ़वाया। शाम सवा सात बजे आई एक ट्रेन से भी काफी संख्या में यात्री उतर कर चले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed