फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 75 यात्रियों को लेकर कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरा पहला विमान, दी गई जल सलामी

Fri, 26 Nov 2021 04:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Nov 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
kushinagar international airport to starts domestic flights today First plane landed with 75 passengers
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुशीनगर से शुक्रवार को उड़ान शुरू हो गई। दो बजकर 18 मिनट पर स्पाइस जेट का पहला विमान 75 यात्रियों को लेकर उतरा। यहां विमान को जल (वाटर कैनन सैल्युट) सलामी दी गई। भव्य स्वागत के बीच यात्री एयरपोर्ट पर उतरे।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहली फ्लाइट हुई। स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से 75 यात्रियों को लेकर सुरक्षित पहुंचा। एयरपोर्ट के अपरन पर विमान को जल सलामी दी गई।

kushinagar international airport to starts domestic flights today First plane landed with 75 passengers
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग को गुब्बारे से सजाया गया था। सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित किया और केक काटकर यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

kushinagar international airport to starts domestic flights today First plane landed with 75 passengers
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इधर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या 78 रही। पायलट प्रमोद मलिक व उनके सहयोगी संजीत टंडन का भी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। जहाज में क्रू मेंबर तेनजिंग टेस्गा और रक्षा यादव थे। कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली से उड़ान तय समय से 56 मिनट देर से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
kushinagar international airport to starts domestic flights today First plane landed with 75 passengers
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

फ्लाइट का निर्धारित समय दोपहर 12 बजे था, लेकिन उड़ान 12 बजकर 56 मिनट पर हुई। इसी के साथ कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार को घरेलू विमान सेवा शुरू हो गई।

विज्ञापन
kushinagar international airport to starts domestic flights today First plane landed with 75 passengers
कुशीनगर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर एयरपोर्ट पर विमान के स्वागत के दौरान एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी, प्रबंधक सुरक्षा संतोष मौर्य, एएसपी रितेश कुमार सिंह, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, सीओ पीयूषकांत राय समेत अन्य लोग मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed