फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किसे नहीं धारण करना चाहिए रुद्राक्ष, कहां पहनना होता है वर्जित

Thu, 28 Jan 2021 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Jan 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Know who should not wear Rudraksha
Rudraksh Ki Mala - फोटो : अमर उजाला।

हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को बहुत पवित्र माना जाता है। रुद्राक्ष का आध्यात्मिक और ज्योतिष महत्व होता है। रुद्राक्ष को भगवान शिव का स्वरुप माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसू से हुई थी।



 

Know who should not wear Rudraksha
रुद्राक्ष - फोटो : अमर उजाला।

रुद्राक्ष पहनने से शारीरिक लाभ के साथ मानसिक लाभ भी मिलता है। लेकिन किन लोगों के लिए रुद्राक्ष वर्जित है या किस समय पर रुद्राक्ष को उतार देना चाहिए, इस बारे में कम लोग जानते होंगे। आइए पंडित अवधेश मिश्रा के द्वारा जानते हैं कि किस व्यक्ति को रुद्राक्ष नहीं धारण करना चाहिए एवं किस समय पर रुद्राक्ष पहनना वर्जित होता है।

Know who should not wear Rudraksha
रुद्राक्ष खरीदते लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

शराब व मांसाहार करने वालों को नहीं धारण करना चाहिए रुद्राक्ष
पंडित अवधेश मिश्रा के अनुसार, जो भी व्यक्ति शराब या मांसाहार भोजन करता है, उसे रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए। इससे हानि हो सकती है।

पहन कर न सोएं रुद्राक्ष
सोने से पहले रुद्राक्ष को उतार देना चाहिए। माना जाता है कि सोते समय शरीर अशुद्ध रहता है। यह भी कहा जाता है कि तकिए के नीचे रुद्राक्ष रखकर सोने से आत्मिक शांति मिलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know who should not wear Rudraksha
रुद्राक्ष - फोटो : अमर उजाला।

शवयात्रा में पहनकर न जाएं रुद्राक्ष
किसी की शवयात्रा में या श्मशान के लिए रुद्राक्ष धारण करके बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए। इसकी एक प्रमुख वजह है, दरअसल भगवान शिव को जीवन और मृत्यु से परे माना जाता है। इसलिए उनके अंश माने जाने वाले रुद्राक्ष को पहनकर जीवन और मृत्यु से जुड़े स्थानों पर नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन
Know who should not wear Rudraksha
रुद्राक्ष श्रंगार। - फोटो : अमर उजाला

जन्म वाले स्थान पर न पहने रुद्राक्ष
घर में जिस जगह पर बच्चों का जन्म हुआ हो, वहां रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed