फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खजनी गोलीकांड: बिना छुट्टी घर पर आए थे सिपाही और एसएसबी जवान, मुंगेरी पिस्टल से मारी थी दो को गोली

Thu, 28 Jul 2022 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Jul 2022 10:57 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस घटना में शामिल तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Khajni shooting constable and SSB jawan come to house without leave
खजनी गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के खजनी के मऊधरमंगल गांव में बवाल व दो लोगों को गोली मारने के पीछे बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच से पता चला कि लखनऊ में तैनात सिपाही व घटना का मुख्य आरोपी प्रमोद यादव बिना छुट्टी लिए ही गोरखपुर आया था। प्रमोद ने अपना मोबाइल फोन ससुराल में छोड़ दिया था। मंशा थी कि गोली मारने के बाद कानूनी झंझटों से बच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मामले में गिरफ्तार एसएसबी जवान ने भी छुट्टी नहीं ली थी।



खजनी के मऊधरमंगल गांव में गत रविवार को बवाल हुआ था। लाठी-डंडों से हमले के बाद दो लोगों को गोली मारी गई थी। इस मामले में लखनऊ में तैनात सिपाही प्रमोद यादव और उसके भाई एसएसबी जवान भगवान दास सहित कई लोगों को नामजद किया गया था। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि अन्य पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

 

Khajni shooting constable and SSB jawan come to house without leave
खजनी गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस की जांच के मुताबिक, लखनऊ में तैनात सिपाही प्रमोद यादव ने मुंगेरी अवैध पिस्टल से गोली चलाई थी। दरअसल, गत रविवार को लखनऊ बार एसोसिएशन का चुनाव था। प्रमोद ने चुनाव में अपनी ड्यूटी लगवाई थी। उसे पता था कि तमाम पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। इस बीच आराम से गोरखपुर जाएगा और घटना को अंजाम देने के बाद अगले दिन तड़के लखनऊ पहुंच जाएगा।
 
इसी तरह, एसएसबी जवान भागवानदास ने अपने कमांडर से एक रिश्तेदार को देखने के लिए नार्मल रोड स्थित नर्सिंग होम जाने की अनुमति ली थी। इसके पीछे का मकसद भी यही था कि दिन भर में वारदात को अंजाम देने के बाद कैंप में लौट आएगा। साजिश के तहत ही दोनों ने आधिकारिक छुट्टी नहीं ली थी। घटना के बाद दोनों एक साथ भागे थे। भगवानदान एसएसबी स्थित अपने कैंप पहुंच गया।

 

Khajni shooting constable and SSB jawan come to house without leave
खजनी गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।

आरोपियों के साथ खड़ी दिखी पुलिस
शुरुआती जांच में दरोगा बांके यादव व दो अन्य हल्का सिपाहियों की लापरवाही सामने आई है। इसी लिहाज से एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाइयों ने साजिश में पुलिस कर्मियों को सहभागी बनाया था। यही वजह रही कि वारदात की सूचना के बाद भी पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची थी। घटना के बाद जब एसपी नार्थ गांव पहुंचने वाले थे, तब स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khajni shooting constable and SSB jawan come to house without leave
खजनी गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।
यह हुआ था
गत रविवार को मऊधरमंगल गांव में सुरेमन यादव व प्रमोद यादव के बीच मकान का छज्जा बनाने को लेकर विवाद हुआ था। सुरेमन यादव ने प्रमोद यादव को निर्माण से रोका तो उसने लाठी-डंडे से सुरेमन के परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। इसी बीच पिस्टल से गोली मारकर दो लोगों को घायल कर दिया। दो लोग लाठी के हमले से भी घायल हुए थे।

 
विज्ञापन
Khajni shooting constable and SSB jawan come to house without leave
खजनी गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।
घटना में शामिल तीसरे आरोपी को जेल भेजा
घटना के बाद मुकदमे में नामजद तीसरे आरोपी जय गोविंद यादव को पुलिस ने बुधवार को जेल भिजवा दिया। बवाल के दौरान जय गोविंद घायल हो गया था और मेडिकल कॉलेज में पुलिस कस्टडी में उसका उपचार चल रहा था। आरोपी के ठीक होने पर डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लिखा-पढ़ी में गिरफ्तारी दिखाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस घटना में शामिल तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed