फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mission 2024: लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दे गए नड्डा, उपलब्धियां गिनाईं तो कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह

Sat, 11 Jun 2022 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Jun 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda gave mantra of victory in Lok Sabha elections 2024
गोरखपुर में जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश के आठ भाजपा कार्यालयों का लोकार्पण करने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मिशन 2024 की तैयारी में अभी से जुटने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ संदेश दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी तेजी से आगे बढ़ाई जाए। आधुनिक सुविधाओं-संसाधनों से लैस कार्यालय मिल गए हैं। इसमें बैठकर चुनावी रणनीति बनाएं, फिर काम करके चुनाव में जीत की जमीन तैयार करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से जनता खुश है। तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।



 

JP Nadda gave mantra of victory in Lok Sabha elections 2024
गोरखपुर में जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला।

कार्यालयों के लोकार्पण के बाद जेपी नड्डा ने गरीब कल्याण जनसभा की। 30 मिनट के संबोधन के दौरान वह मिशन 2024 के इर्द-गिर्द ही घूमते दिखे। नड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में है, लेकिन तैयारी अभी से करनी है। उन्होंने पुरानी पीढ़ी के नेताओं को मजबूत नींव बताया तो वर्तमान कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आपके (कार्यकर्ता) कंधों पर उज्ज्वल भारत का भविष्य टिका है। कार्यालय में ई-लाइब्रेरी बनी है। पुस्तकों का अच्छा संग्रह है। कार्यकर्ता खूब किताबें पढ़ें। जनता से जुड़कर काम करें। निश्चित ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम के  दौरान केएम मझवार, रत्नेश पांडेय, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द, अर्चना पांडेय, श्वेता श्रीवास्तव, रानी मिश्रा, उर्मिला द्विवेदी, अर्चना चंद्रा, डॉ दुर्गेश नंदिनी, विद्यावती भारती समेत अन्य नेता मौजूद थे।

 

JP Nadda gave mantra of victory in Lok Sabha elections 2024
गोरखपुर में जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला।

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। विदेशी निवेश और मुद्रा भंडारण बढ़ा है। जिस संकट में यूक्रेन से मेडिकल छात्रों को वापस लाया गया, वह दूसरी सरकारों में संभव नहीं था। दूसरे देश के बच्चे भी भारत का झंडा थामकर यूक्रेन से निकल आए। यह भी कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा विकास है। परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति खत्म हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
JP Nadda gave mantra of victory in Lok Sabha elections 2024
गोरखपुर में जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला।

आधी आबादी को भी साधा

नड्डा ने आधी आबादी को भी साधा। मंच से ही कहा कि पहले की सरकारों ने खुले में शौच से निजात दिलाने के गंभीर प्रयास नहीं किए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी को सम्मान से जीने का हक दिया। देश और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में इज्जत घर (शौचालय) बनवाए गए। अब महिलाएं खुले में शौच नहीं जाती हैं। उज्ज्वला योजना का सबसे बड़ा फायदा भी महिलाओं को मिला है। अब ज्यादातर महिलाएं गैस सिलिंडर की मदद से खाना बना रही हैं।

मोदी देश तो योगी यूपी को आगे बढ़ा रहे

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी देश तो योगी उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। कठिन परिश्रम व ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
JP Nadda gave mantra of victory in Lok Sabha elections 2024
गोरखपुर में जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला।

खुद को जनता से जोड़ा

नड्डा ने खुद को जनता से जोड़ा और कहा कि गुरु गोरखनाथ की पवित्र भूमि पर आए हैं। दर्शन-पूजन का अवसर मिला। यह क्रांतिकारियों की भूमि है। आजादी में चौरीचौरा का बड़ा योगदान रहा है। इस धरा को नमन करता हूं। एम्स की नींव मेरे स्वास्थ्य मंत्री रहते पड़ी थी। खुश हूं कि भव्य इमारत बनकर तैयार है। इलाज भी शुरू हो गया। जब माली पौधा खिलता हुआ देखता तो बहुत खुश होता है।

पिछले चुनाव में 13 में से 10 सीटों पर जीत  

भाजपा संगठन के लिहाज से गोरखपुर क्षेत्र का दायरा 10 जिलों में फैला है। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े इन जिलों (गोरखपुर, देवरिया, कशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया) में लोकसभा की 13 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 13 में से 10 सीटें जीती थीं। गोरखपुर-बस्ती मंडल में पार्टी ने क्लीन स्वीप किया था। इन मंडलों में नौ सीटें हैं। बलिया में भी भाजपा को जीत मिली थी। आजमगढ़, लालगंज व मऊ में पार्टी प्रत्याशियों की हार हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed