फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2020: घरों में गूंजे 'गोविंद जय-जय, गोपाल जय-जय', तस्वीरों में देखें खूबसूरत झांकियां

Wed, 12 Aug 2020 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Aug 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2020 celebration in gorakhpur temple and decoration in house
घरों में सजी झांकियां, हुई पूजा-अर्चन। - फोटो : अमर उजाला।

भाद्रपद कृष्ण अष्टमी के दिन मंगलवार को गोरखपुर शहर का वातावरण कृष्णमय हो गया। मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की आरती उतारी और मंगल गीत गाए। प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने भगवान कृष्ण से कोरोना से निजात के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वातावरण में उत्सव, उल्लास व भक्ति की त्रिवेणी बह रही थी। इस दौरान घरों से ‘आनंद के आनंद भयो, जय हो नंद लाल की’... गोविंद जय-जय, गोपाल  जय-जय’... आदि भजनों की गूंज सुनाई दे रही थी।

Janmashtami 2020 celebration in gorakhpur temple and decoration in house
श्रद्धापूर्वक मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण के बीच मंगलवार को गृहस्थों ने जन्माष्टमी परंपरागत रूप से आस्था, श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण इस बार पुलिस लाइन, जीआरपी, रेलवे इंस्टीट्यूट आदि स्थलों पर किसी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुए। वहां के लोगों ने श्रद्धा पूर्वक भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सादगी से जन्मोत्सव मनाया। सुबह नित्यकर्मों से निवृत्त होकर श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रहते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे।
Janmashtami 2020 celebration in gorakhpur temple and decoration in house
श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण से मांगी कोरोना से मुक्ति। - फोटो : अमर उजाला।

शहर के कुछ थाना क्षेत्रों में लगे लॉकडाउन के बावजूद जाफरा बाजार, बशारतपुर, रुस्तमपुर, बेतियाहाता, बेनीगंज, तिवारीपुर, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, रुस्तमपुर, आर्यनगर, गोरखनाथ, शाहपुर, असुरन आदि मोहल्लों में स्थित अनेक घरों में जन्मोत्सव आयोजित किया गया था। रात 12 बजे खीरा का नार काटकर प्रतीक स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल व बधाई गीत गाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2020 celebration in gorakhpur temple and decoration in house
पुलिस लाइन में हुआ भजन कीर्तन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी धूमधाम से मनाई जाती थी। लेकिन इस बार कोरोना के कारण यहां किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई थी। शाम को मंदिर से जुड़े लोगों ने वहां भजन-कीर्तन किया। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने मंदिर में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन
Janmashtami 2020 celebration in gorakhpur temple and decoration in house
Janmashtami 2020 - फोटो : अमर उजाला।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गो-पूजा
पशु-पक्षी सेवाश्रम, नौसढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ ही गो-पूजा की गई। इस दौरान गो सेवक वरुण वैरागी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण महान गोपालक थे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद लालचंद यादव, हरिश्चंद्र पांडेय, विजय बहादुर, धर्मनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed