अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को अमर उजाला की ओर से अंतर विद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय अयोध्या दास बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि शक्ति अर्जित कर बेटियां समाज में सम्मान हासिल कर रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: शक्ति अर्जित कर सम्मान हासिल कर रहीं बेटियां, सशक्त होंगी बेटियां तो देश होगा मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल की कक्षा नौंवी की छात्रा तन्वी राय ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की अंशिका श्रीवास्तव ने दूसरा और सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल की अंबिका चौरसिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सांत्वना पुरस्कार आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी की कक्षा 11वीं की छात्रा दर्शना वर्मा, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रिया मिश्रा और सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग की अक्षिता श्रीवास्तव को प्रदान किया गया। ‘शक्ति से ही मिलता है सम्मान’ विषय पर 12 विद्यालयों की 33 छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखे।
इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इसके बाद एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निर्णायक की भूमिका गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की गार्गी पांडेय और काजोल आर्या ने निभाई।
विशिष्ट अतिथि, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य किरनमयी तिवारी ने कहा कि छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में इस तरह की प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका होती है। अंत में प्रधानाचार्य किरनमयी तिवारी और उप प्रधानाचार्य इंदु गिरी ने छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन शिक्षिका बिंदु पांडेय ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका अंजली गुप्ता और रश्मि सिंह के साथ साथ एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज परिवार ने सराहनीय भूमिका निभाई।
इन विद्यालयों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में आर्मी पब्लिक स्कूल, सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी, जेपी एजुकेशन एकेडमी, गोरखपुर पब्लिक स्कूल, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक (एयरफोर्स), एमपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सेंट पॉल्स स्कूल चरगांवा, सरस्वती बालिका विद्यालय सूरजकुंड, एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगल धूसड़, सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
बोली विजेता छात्राएं
सशक्त होंगी बेटियां तो देश होगा मजबूतनारी शक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत करने का सौभाग्य मिला है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने में मदद मिलती है। देश मजबूत होता है। - तन्वी राय, कक्षा 9, आर्मी पब्लिक स्कूल, प्रथम स्थान
प्रतिभा दिखाने का मिला अवसर
भाषण प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों की छात्राओं के साथ हिस्सा लिया। दूसरा स्थान पाकर बेहद खुशी हुई है। आगे भी ऐसे आयोजन हों, इससे अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।- अंशिका श्रीवास्तव, कक्षा 9, आर्मी पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान
बढ़ा मनोबल
भाषण प्रतियोगिता के लिए काफी तैयारी की थी। अपनी तरफ से उत्कृष्ट देने की कोशिश की। खुशी हुई कि मेरा भाषण निर्णायकों को पसंद आया। इस पुरस्कार से मनोबल बढ़ा है। -अंबिका चौरसिया, कक्षा 11, सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, तृतीय स्थान