फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपाल में कुदरत का कहर: छठवें दिन भी नहीं खुला बुटवल- काठमांडू मार्ग, हजारों भारतीय मालवाहक ट्रक फंसे

Thu, 02 Sep 2021 12:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Sep 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
Indian vehicles stuck on Butwal Kathmandu route in Nepal due to heavy rain
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल में नवलपरासी जिले के बर्दधाट से नारायण घाट के बीच लगा जाम बुधवार को भी नहीं खुल सका। छठवें दिन भी पोखरा मार्ग पर भूस्खलन जारी है। जिसके कारण करीब एक हजार मालवाहक भारतीय और नेपाली ट्रक जाम में फंसे हैं। ऐसे में सीमा पर पहुंचे भारतीय ट्रक चालकों ने सामान नेपाल भंसार और सोनौली के गोदाम में अनलोड करना शुरू कर दिया है। बुधवार छठवें दिन भी बुटवल काठमांडू मार्ग का नहीं खुल सका। परासी जिले के भूमहि के पास सड़क के ऊपर दो फुट पानी बह रहा है। पहाड़ों पर भूस्खलन से आवागमन शुरू करने में देरी हो रही है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही आवागमन संचालन हो सकता है।
Indian vehicles stuck on Butwal Kathmandu route in Nepal due to heavy rain
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
बीते शुक्रवार से लगातार भारी बारिश के कारण नेपाल के नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। साथ ही काठमांडू और पोखरा के मुख्य मार्ग पर भूस्खलन और सड़क डायवर्जन के लिए बनी अस्थाई सड़क बाढ़ के पानी में बह गई। करीब एक हजार भारतीय मालवाहक ट्रक नारायण घाट मुगलिंग बर्दधाट के बीच फंसे हुए हैं।
 
Indian vehicles stuck on Butwal Kathmandu route in Nepal due to heavy rain
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
नारायण घाट से अरूण खोला, तुमसी घाट के बीच सड़क डायवर्जन का काम तेजी से चल रहा है। इसी तरह सोनौली पोखरा सिद्धार्थ हाइवे पर दर्जनों स्थानों पर भूस्खलन हुआ था जिसमें सिद्धबाबा, हेडबॉक्स, नागमंदिर, पैठडांडा, डोभन, झुमसा, चर्चरे, कालीमाटी और गौडपुल शामिल हैं। भूस्खलन ने तानसेन से गुल्मी तक और पाल्पा से नवलपरासी के रास्ते सयंगजा और रामपुर तक सड़क को भी प्रभावित किया है।  सड़क संभाग कार्यालय बुटवल के प्रधान जयलाल मरासिनी ने बताया कि भूमहि के पास सड़क के ऊपर पानी है। भारी वाहनों को रोका गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian vehicles stuck on Butwal Kathmandu route in Nepal due to heavy rain
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस डीएसपी रामेश्वर तपती ने बताया कि बारिश रुकने के साथ ही भूस्खलन को रोकने मलबा हटाने के लिए काम चल रहा है। राजमार्ग पर वाहनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए रोड डिवीजन के साथ समन्वय में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Indian vehicles stuck on Butwal Kathmandu route in Nepal due to heavy rain
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
बेलहिया कस्टम सूचना प्रवक्ता तीर्थ राज पासवान ने बताया कि जाम के कारण भारतीय वाहन बेलहिया कस्टम में सामानों को ऑन लोड कर रहे हैं,जिन मालवाहकों का सामान संसाधनों के कारण अनलोड नहीं हो पा रहा है, वह गाड़ी बेलहिया सोनौली में रुकी हुई है। ट्रांसपोर्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जाम के कारण कई दिनों तक गाड़ी फॅसे होने के कारण भाड़ा भी ज्यादा लग रहा है। इसलिए गाड़ियों को खाली करा कर भेज रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed