फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New year celebration: देर रात तक झूमा शहर... बोले- हैप्पी न्यू ईयर, रसियन डीजे की धुन पर थिरके- देखें तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2025 12:22 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 12:22 PM IST
सार

वर्ष के अंतिम दिन सुबह से ही लोग तैयारी में जुटे थे। दोपहर से ही सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो गई। लोग नए साल की बधाई देने के लिए बाजारों से फूल, कार्ड, व गिफ्ट की खरीदारी की। शाम होते-होते रौनक बढ़ गई। जगह-जगह लोगों ने पार्टी कर पुराने साल की विदाई व नए साल का स्वागत किया। कुछ लोग नया साल मनाने के लिए कुशीनगर, नेपाल व अन्य पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर भी गए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, people welcomed the New Year till late night, dancing and saying Happy New Year.
नाचते झूमते लोगों ने नए साल का स्वागत किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहरवासियों ने नए साल 2025 का स्वागत मंगलवार रात को किया। देर रात तक शहर आयोजनों में मस्ती में झूमता रहा। आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची तो आतिशबाजी शुरू हो गई। लोगों ने खुशियां जताते हुए नए साल का स्वागत किया व एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोलकर बधाई दी।

In Gorakhpur, people welcomed the New Year till late night, dancing and saying Happy New Year.
नाचते झूमते लोगों ने नए साल का स्वागत किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात तक पार्टी व सैर सपाटे का दौर चलता रहा। शहर के नौकाविहार, क्रूज, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, गोरखपुर क्लब, फाॅरेस्ट क्लब के साथ विभिन्न होटलों व घरों में आयोजन किए गए।
In Gorakhpur, people welcomed the New Year till late night, dancing and saying Happy New Year.
डीजे की धुन पर थिरकते रहे, रसियन डांस लोगों को खूब भाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्ष के अंतिम दिन सुबह से ही लोग तैयारी में जुटे थे। दोपहर से ही सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो गई। लोग नए साल की बधाई देने के लिए बाजारों से फूल, कार्ड, व गिफ्ट की खरीदारी की। शाम होते-होते रौनक बढ़ गई। जगह-जगह लोगों ने पार्टी कर पुराने साल की विदाई व नए साल का स्वागत किया। कुछ लोग नया साल मनाने के लिए कुशीनगर, नेपाल व अन्य पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
In Gorakhpur, people welcomed the New Year till late night, dancing and saying Happy New Year.
साल के अंतिम दिन लोगों ने पूजा पाठ किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना
नए साल को लेकर शहर के कुछ मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। दाउदपुर काली मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। असुरन स्थित विष्णु मंंदिर में भगवान को विशेष भोग लगाया गया। भगवान का विधिपूर्वक शृंगार कर भव्य आरती की गई। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी पूजा-पाठ किया। साथ ही लोगों ने घरों के मंदिरों में भी भगवान की पूजा-अर्चना कर आरती कर भोग लगाया। इसी के साथ गोलघर काली मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
In Gorakhpur, people welcomed the New Year till late night, dancing and saying Happy New Year.
मसीही समाज के लोगों ने चर्च में विशेष प्रार्थना की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मसीही समाज ने चर्च में की प्रार्थना
नववर्ष पर लगभग सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मसीही समुदाय के लोगों ने जाते हुए साल को विदाकर नए साल का स्वागत किया। सिविल लाइन स्थित सेंट जोसेफ चर्च में पल्ली पुरोहित फादर जीजो एंथोनी ने बीते वर्ष विविध क्षेत्रों में सफलता के लिए प्रभु का धन्यवाद दिया। पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed