फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर के इस IAS दंपती के कामों को जानकर आप भी करेंगे गर्व, शहर के एक भी शख्स को नहीं सोने देते भूखा

Sat, 11 Apr 2020 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Apr 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
IAS couple help to Poor people in Lockdown due to Coronavirus in Gorakhpur
आईएएस दंपती अनुज मलिक और गौरव सिंह सोगरवाल। - फोटो : फेसबुक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में कोरोना को लेकर पुलिस प्रशासन बहुत सख्त है। यहां लोगों से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस पहरा दे रही है। ऐसे में कई लोगों की रोजी रोटी बंद हो गई है। इनके लिए गोरखपुर में एक आईएएस दंपती मसीहा बन गया है। इनका नाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सहजनवां अनुज मलिक है।

IAS couple help to Poor people in Lockdown due to Coronavirus in Gorakhpur
गौरव सिंह सोगरवाल और अनुज मलिक। - फोटो : फेसबुक

एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने लॉकडाउन के बीच लोगों के घरों तक राशन, सब्जी, दूध आदि जरूरी सेवाएं समय और सुचारू रुप से पहुंच सके इसलिए खुद पहल कर नौ ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल की शुरुआत कराई। लोगों पर भार न पड़े इसलिए डिलीवरी चार्ज भी खत्म कराया। लेखपाल-कानूनगो को तैनात कर रोजाना क्रास चेक कराते हैं कि ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल और किराना दुकानदार, प्रशासन द्वारा तय रेट से अधिक दाम पर सामान न बेच पाएं।

IAS couple help to Poor people in Lockdown due to Coronavirus in Gorakhpur
आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल और अनुज मलिक। - फोटो : अमर उजाला।

मनमानी कीमत पर तारामंडल स्थित लक्ष्मी सुपर बाजार मार्ट सीज करने के साथ ही कुछ किराना दुकानदारों पर कार्रवाई की, ताकि दूसरों के बीच यह संदेश जा सके कि कालाबाजारी और मनमानी कीमत वसूली तो गर्दन नपनी तय है। नेपाल क्लब में कम्यूनिटी किचन के अलावा खुद अपने प्रयास से सदर तहसील परिसर में कम्यूनिटी किचन का संचालन शुरू किया जहां से रोजाना दोनों टाइम 1500 लोगों को खाना पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IAS couple help to Poor people in Lockdown due to Coronavirus in Gorakhpur
IAS अनुज मलिक। - फोटो : फेसबुक

एसडीएम सहजनवां अनुज मलिक ने स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर तहसील क्षेत्र के हर गरीब तक खाने के पैकेट और खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने में जुटी हैं। सतर्कता के साथ अपने तहसील क्षेत्र में बाहर से आए सभी लोगों को समय पर क्वारंटीन कराया। सुबह-शाम हाईवे पर पेट्रोलिंग के साथ ही रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करती हैं कि कोई गरीब बिना खाए-पीए तो नहीं है।

विज्ञापन
IAS couple help to Poor people in Lockdown due to Coronavirus in Gorakhpur
IAS अनुज मलिक। - फोटो : फेसबुक

किराना की दुकानों के साथ ही कोटे की दुकानों का भी लगातार निरीक्षण करती हैं, ताकि राशन वितरण में गड़बड़ी रोकी जा सके। कई पर कार्रवाई भी कर चुकी हैं। गीडा के उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करा रही हैं। जरूरी सामानों का उत्पादन करने वाली फैक्ट्रियां सुचारू रूप से संचालित हो सके, यह भी सुनिश्चित करा रही हैं। हाल ही में सरकार की पहल पर जब दूसरे राज्यों में फंसे गरीबों ने गोरखपुर लौटना शुरू किए तो उन्हें रास्ते में ही भोजन, दवा आदि का इंतजाम करने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed