{"_id":"5e8eee8e8ebc3e76840fc5c9","slug":"ias-couple-help-to-poor-people-in-lockdown-due-to-coronavirus-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के इस IAS दंपती के कामों को जानकर आप भी करेंगे गर्व, शहर के एक भी शख्स को नहीं सोने देते भूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के इस IAS दंपती के कामों को जानकर आप भी करेंगे गर्व, शहर के एक भी शख्स को नहीं सोने देते भूखा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आईएएस दंपती अनुज मलिक और गौरव सिंह सोगरवाल।
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में कोरोना को लेकर पुलिस प्रशासन बहुत सख्त है। यहां लोगों से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस पहरा दे रही है। ऐसे में कई लोगों की रोजी रोटी बंद हो गई है। इनके लिए गोरखपुर में एक आईएएस दंपती मसीहा बन गया है। इनका नाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सहजनवां अनुज मलिक है।
2 of 5
गौरव सिंह सोगरवाल और अनुज मलिक।
- फोटो : फेसबुक
एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने लॉकडाउन के बीच लोगों के घरों तक राशन, सब्जी, दूध आदि जरूरी सेवाएं समय और सुचारू रुप से पहुंच सके इसलिए खुद पहल कर नौ ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल की शुरुआत कराई। लोगों पर भार न पड़े इसलिए डिलीवरी चार्ज भी खत्म कराया। लेखपाल-कानूनगो को तैनात कर रोजाना क्रास चेक कराते हैं कि ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल और किराना दुकानदार, प्रशासन द्वारा तय रेट से अधिक दाम पर सामान न बेच पाएं।
3 of 5
आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल और अनुज मलिक।
- फोटो : अमर उजाला।
मनमानी कीमत पर तारामंडल स्थित लक्ष्मी सुपर बाजार मार्ट सीज करने के साथ ही कुछ किराना दुकानदारों पर कार्रवाई की, ताकि दूसरों के बीच यह संदेश जा सके कि कालाबाजारी और मनमानी कीमत वसूली तो गर्दन नपनी तय है। नेपाल क्लब में कम्यूनिटी किचन के अलावा खुद अपने प्रयास से सदर तहसील परिसर में कम्यूनिटी किचन का संचालन शुरू किया जहां से रोजाना दोनों टाइम 1500 लोगों को खाना पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
IAS अनुज मलिक।
- फोटो : फेसबुक
एसडीएम सहजनवां अनुज मलिक ने स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर तहसील क्षेत्र के हर गरीब तक खाने के पैकेट और खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने में जुटी हैं। सतर्कता के साथ अपने तहसील क्षेत्र में बाहर से आए सभी लोगों को समय पर क्वारंटीन कराया। सुबह-शाम हाईवे पर पेट्रोलिंग के साथ ही रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करती हैं कि कोई गरीब बिना खाए-पीए तो नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
IAS अनुज मलिक।
- फोटो : फेसबुक
किराना की दुकानों के साथ ही कोटे की दुकानों का भी लगातार निरीक्षण करती हैं, ताकि राशन वितरण में गड़बड़ी रोकी जा सके। कई पर कार्रवाई भी कर चुकी हैं। गीडा के उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करा रही हैं। जरूरी सामानों का उत्पादन करने वाली फैक्ट्रियां सुचारू रूप से संचालित हो सके, यह भी सुनिश्चित करा रही हैं। हाल ही में सरकार की पहल पर जब दूसरे राज्यों में फंसे गरीबों ने गोरखपुर लौटना शुरू किए तो उन्हें रास्ते में ही भोजन, दवा आदि का इंतजाम करने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।