फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कैसा प्यार : महिला ने पहले पति को तड़पा-तड़पा कर मारा, फिर बेटे को दी थी रूह कंपा देने वाली मौत

Wed, 07 Apr 2021 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Apr 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
heinous crime story of woman killed son and husband with boyfriend in Gorakhpur
अर्चना यादव।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको क्राइम की एक ऐसी सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। यहां एक महिला पांच साल पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने पति को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो उसने अपने एकलौते बेटे को मौत की नींद सुला दिया था। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...
heinous crime story of woman killed son and husband with boyfriend in Gorakhpur
अपने पति और बेटे के साथ अर्चना यादव।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
ये हुई थी घटना
जनवरी 2016 को शाहपुर के बशारतपुर निवासी अर्चना के पति डॉक्टर ओमप्रकाश व उनके बेटे की घर में ही हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने ओमप्रकाश की मां बागेश्वरी देवी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर अर्चना व उसके प्रेमी फिरोजाबाद निवासी अजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने बताया था कि अर्चना की दोस्ती फेसबुक के जरिए अजय से हुई थी। जब अर्चना अपने लखनऊ स्थित मायके जाती थी तो दोनों वहां छिप छिपकर मिलते थे।
heinous crime story of woman killed son and husband with boyfriend in Gorakhpur
अर्चना यादव (फाइल फोटो) और पुलिस के गिरफ्त में प्रेमी अजय यादव। - फोटो : अमर उजाला।

पति को शक होने के बाद घटना की रात अजय वहां पहुंचा। अर्चना ने दरवाजा खोला फिर अजय घर के अंदर दाखिल हुआ। दोनों ने मिलकर घर में सो रहे ओमप्रकाश की हथौड़े से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान बेटा नितिन जग गया। वह पिता को खून से लथपथ देख मां की गोद में छिप गया। लेकिन अर्चना ने उसका भी गला घोंटकर मार डाला। तभी से अर्चना और उसका प्रेमी अजय जेल में हैं। इनकी जमानत भी नहीं हुई। साक्ष्य के आधार पर आरोप सिद्ध होने पर अपर सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने 17 अक्तूबर 2020 को दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी और आर्थिक जुर्माना भी लगाया था। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heinous crime story of woman killed son and husband with boyfriend in Gorakhpur
पति और मासूम बेटे की हत्या में अर्चना और उसके प्रेमी को उम्रकैद। - फोटो : अमर उजाला।
पछतावा नहीं, जेल में भी एक-दूसरे से मिलने की देते रहे अर्जी
इस घिनौने कृत्य के बाद भी अर्चना और अजय को कोई पछतावा नहीं है। दोनों ने जेल में भी एक-दूसरे से मुलाकात करने के लिए कई बार अर्जी दी, लेकिन कानूनन दोनों के बीच कोई रिश्ता न होने के कारण कभी अनुमति नहीं दी गई।
 
विज्ञापन
heinous crime story of woman killed son and husband with boyfriend in Gorakhpur
पुलिस के गिरफ्त में अजय यादव। - फोटो : अमर उजाला।

अंधे प्रेम में बन बैठे हत्यारे, एक-दूसरे के भी न हो सके
अर्चना और अजय जिस झूठे प्रेम में पड़कर कातिल तक बन गए, वह अब कभी पूरा नहीं हो पाएगा। वारदात के चार साल बाद तक जेल में होने के कारण दोनों की कभी मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं अब बाकी बचा जीवन भी जेल में गुजरना है। कोई रिश्ता न होने के कारण दोनों को मिलने की इजाजत कानून भी नहीं देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed