गोरखपुर में मंगलवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि गोरखपुर मंडल में लगातार मौसम बदल रहा था लेकिन बारिश नहीं हो रही थी।
2 of 5
gorakhpur lockdown
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
वहीं सोमवार को गर्मी ने भादो के महीने में भी जेठ जैसी तपन का एहसास करा दिया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा लेकिन हीट इंडेक्स ज्यादा होने से 47 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई।
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को सुबह से ही आकाश पूरी तरह से साफ हो गया। चटख धूप के साथ ही तापमान भी पिछले कुछ दिनों की तरह 34 डिग्री के आसपास बना रहा, लेकिन हवा की रफ्तार काफी कम होने की वजह से वातावरण में काफी उमस बनी रही। इसकी वजह से हीट इंडेक्स 47 डिग्री जा पहुंचा।
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
घर से लेकर बाहर तक लोग पसीने से सराबोर रहे। हालांकि मंगलवार सुबह बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस बारिश से किसानों को बड़ा फायदा होगा।
5 of 5
weather news
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र गोरखपुर के ऊपर सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से मंगलवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में सामान्य से मध्यम बारिश के आसार बने हुए थे।