फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़: पंचतत्व में विलीन हुए पंडित हरिशंकर तिवारी, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Wed, 17 May 2023 06:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 May 2023 06:59 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Heavy crowd reach Bahubali Pandit Harishankar Tiwari Funeral in Gorakhpur
हरिशंकर तिवारी का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल के कद्दावर ब्राह्मण नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी बड़हलगंज मुक्तिपथ पर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या लोग पहुंचे हुए थे। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने 'जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा' सहित अन्य नारे लगाए। इस दौरान गोरखपुर वाराणसी मार्ग पर भयंकर जाम लग गया था।



इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री पं हरिशंकर तिवारी का पार्थिव शरीर दोपहर 3.30 बजे पैतृक गांव टाड़ा पहुंचा। गांव के लाल का अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। गांव की महिलाएं, पुरूष, नौजवान, बच्चे, वृद्ध सभी पंडित जी के अंतिम दर्शन को बेताब दिखे।

Heavy crowd reach Bahubali Pandit Harishankar Tiwari Funeral in Gorakhpur
हरिशंकर तिवारी का अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

बुधवार सुबह गोरखपुर से निकली शवयात्रा में क्षेत्र के लोग भी हमसफर हो गए। कुछ देर गांव में रूकने के बाद शव यात्रा बड़हलगंज के लिए रवाना हुई। जैसे जैसे काफिला आगे चलता रहा लोगों का कारवां भी बढ़ता गया।

पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी बालिका इंटर कॉलेज होते हुए शव यात्रा बड़हलगंज पहुंची। पंडित जी के निधन पर शोक जताने व अंतिम दर्शन के लिए सड़क के किनारे लोग खड़े दिखे। नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पर कुछ देर तक पार्थिव शरीर रखे वाहन को रोका गया। यहां लोगों ने अपने नेता का अंतिम दर्शन किया। इसके बाद शव यात्रा मुक्तिपथ के लिए रवाना हुई।
 

Heavy crowd reach Bahubali Pandit Harishankar Tiwari Funeral in Gorakhpur
हरिशंकर तिवारी का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ बाहुबली पंडित हरिशंकर तिवारी का सफर सदन तक पहुंचा। वह गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक और यूपी सरकार में पांच बार कैबिनेट मंत्री रहे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद जब देश में कांग्रेस के पक्ष में सहानुभूति की लहर चल रही थी, तब वर्ष 1985 में जेल में रहते हुए हरिशंकर तिवारी ने कांग्रेस उम्मीदवार मार्कंडेय नंद को 21,728 वोटों से शिकस्त देकर राजनीति के दिग्गजों को चौंका दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy crowd reach Bahubali Pandit Harishankar Tiwari Funeral in Gorakhpur
हरिशंकर तिवारी का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।

सत्तर के दशक में देश की राजनीति तेजी से बदल रही थी। जेपी की क्रांति और कांग्रेस को मिल रही चुनौतियों का असर हर राज्य में नजर आ रहा था। इससे राजनीति का गढ़ कहे जाने वाले पूर्वांचल के छात्र नेता भी अछूते नहीं थे। विश्वविद्यालयों में वर्चस्व की लड़ाई की शुरुआत हो चुकी थी। उस वक्त हरिशंकर तिवारी गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता के रूप में बड़ा नाम बनकर उभरे थे।

 

 


 

विज्ञापन
Heavy crowd reach Bahubali Pandit Harishankar Tiwari Funeral in Gorakhpur
हरिशंकर तिवारी का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला।

हरिशंकर तिवारी की ख्याति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चिल्लूपार सीट से वे 22 साल तक लगातार विधायक चुने गए। हरिशंकर की एक खूबी ये भी रही कि हर दल के साथ उनके करीबी रिश्ते रहे। सत्ता चाहे जिसकी भी रही वे हमेशा मंत्री बनते रहे। बीजेपी का दौर हो या समाजवादी पार्टी अथवा बहुजन समाज पार्टी का, हर बार पंडित हरिशंकर को सराकर में बड़ा ओहदा मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed