फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: वैक्सीन की दोनों डोज लगावने के बाद स्वास्थ्य कर्मी हो गए संक्रमित, मचा हड़कंप

Sat, 10 Apr 2021 06:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Apr 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Health workers got Positive after taking both doses of corona vaccine
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों एंटीजन किट से जांच में संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने पर विभाग में हड़कंप मच गया है। टीम ने दोनों स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा है।



 

Health workers got Positive after taking both doses of corona vaccine
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में तैनात एक स्टॉफ नर्स और अन्य कर्मी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे। उन्हें यह डोज जनवरी और फरवरी माह में ही लगी थी। शुक्रवार को उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई तो उन लोगों ने शनिवार को कोरोना की एंटीजन जांच करवाई। जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए।

 

Health workers got Positive after taking both doses of corona vaccine
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

वैक्सीन लगवाने के बाद भी जिले में पहला पॉजिटिव केस सामने आया है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन टीम भेजकर दोनों स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया और उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जांच के लिए भेजा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health workers got Positive after taking both doses of corona vaccine
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना टीका लगवाने के बाद भी पॉजिटिव आने की सूचना पर अस्पताल कर्मी परेशान हैं। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि दोनों कर्मियों का सैंपल लेकर एनटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Health workers got Positive after taking both doses of corona vaccine
कोरोना की वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

संतकबीरनगर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। प्रतिदिन जांच में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को जिले में 44 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 219 पहुंच गई है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या प्रशासन के लिए चुनौती बढ़ गई है। प्रशासन लगातार लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील कर रहा है, लेकिन लोग बेपरवाह बने हुए हैं। स्थिति यह है कि शहर से लेकर गांव तक लोग बगैर मास्क के खुलेआम घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेसिंग का पालन होता कहीं नही दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed