फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: सिर में दर्द और चक्कर आना भी हो सकता है कोरोना का लक्षण, मिल चुके हैं कई मरीज

Sun, 18 Apr 2021 04:03 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
नीरज मिश्रा, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 18 Apr 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Headache and dizziness also symptom of corona
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

कोरोना महामारी के बीच दूसरी लहर का प्रभाव जिस तरह से बढ़ रहा है, उसी तरह से इसके लक्षणों का दायरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सिर दर्द और चक्कर भी कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। खास बात यह है कि यह लक्षण तब सामने आ रहे हैं, जब लोग संक्रमित हो चुके होते हैं। ऐसे लक्षणों वाले केस अब सामने आने लगे हैं।



 

Headache and dizziness also symptom of corona
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि शोध में यह बात तो सामने आ चुकी है कि संक्रमित मरीजों के सिर में दर्द और चक्कर आ रहे हैं। लेकिन, अब इस तरह के मरीज यहां भी मिलने लगे हैं। इन मरीजों में सबसे ज्यादा परेशानी चक्कर आने की देखी गई है। इसके अलावा मरीजों की मांसपेशियों में सूजन और नसों में दर्द की समस्या भी आ रही है। ऐसे में वायरस के लक्षण को समझ पाना आसान नहीं है।

 

Headache and dizziness also symptom of corona
कोरोना वायरस। - फोटो : iStock

उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में कई तरह के लक्षण मरीजों में देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में लक्षण के बारे में स्पष्ट कह पाना मुश्किल है। अगर इस वक्त लोगों को सिर में दर्द और लगातार चक्कर आ रहे हैं या फिर मांसपेशियों में लगातार दर्द है या फिर नसों में सूजन की समस्या है और बुखार आ रहा है तो एक बार कोरोना की जांच जरूर कराएं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Headache and dizziness also symptom of corona
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

दिमाग पर भी वायरस कर रहा असर
विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस दिमाग पर भी असर डाल रहा है। निजी अस्पतालों से लेकर बीआरडी में कई ऐसे मरीज हैं, जो कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं और उन्हें लगातार झटके भी आ रहे हैं। झटका दिमाग की नसों पर असर होने की वजह से मरीजों को आ रहा है। बताया जा रहा है कि संक्रमण तंत्रिका तंत्र में पहुंच जाता है तो स्ट्रोक, झटका आना या दिमागी बुखार जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इस तरह के लक्षण पहले सार्स और मर्स के मरीजों में देखने को मिलते थे।
 

विज्ञापन
Headache and dizziness also symptom of corona
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

ऑक्सीजन की कमी हुई तो बिगड़ने लगेगा मानसिक संतुलन
न्यूरो फिजिशियन, एमडी मेडिसिन, डीएम डॉ. अनुराग सिंह के मुताबिक सांस की तकलीफ बढ़ने पर पूरे शरीर पर असर पड़ता है। इसके कारण मस्तिष्क से जुड़ी समस्या सामने आ जाती है। सांस लेने में तकलीफ का मतलब है कि शरीर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं ले पा रहा है। इसकी वजह से मानसिक संतुलन बिगड़ने लगता है। ऑक्सीजन की कमी से सबसे अधिक नुकसान मस्तिष्क को होता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed