भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन शुक्रवार को हरतालिका तीज व्रत आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जल व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य की कामना की। कोरोना संक्रमण के बीच हिंदू घरों में भक्ति व आस्था का माहौल था।
2 of 8
हरतालिका तीज 2020।
- फोटो : अमर उजाला।
दिनभर व्रती महिलाओं ने पानी की एक बूंद भी ग्रहण नहीं किया। निर्जल व्रत रख वह दिन भर पूजा-अर्चना में व्यस्त रहीं। इस दौरान मौसम ने भी व्रती महिलाओं का साथ दिया। हल्की बूंदाबांदी से दिनभर मौसम सुहाना बना रहा।
3 of 8
हरतालिका तीज 2020।
- फोटो : अमर उजाला।
व्रती महिलाओं ने ब्रह्ममुहूर्त से पूर्व उठकर सरगही (दही, चिउड़ा, मिष्ठान, फल) ग्रहण किया। फिर सुबह नहा-धोकर निर्जल व्रत रखने का संकल्प लिया। दिन भर व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं सायंकाल स्नानादि कर सोलह शृंगार से सुसज्जित हुई। भगवान शिव व माता पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना की।
4 of 8
हरतालिका तीज 2020।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं, कुछ व्रती महिलाएं मंदिरों में पहुंचीं और कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भोलेनाथ को जल चढ़ाया। इसके बाद पुरोहित से व्रती महिलाओं ने कथा श्रवण कर दान-दक्षिणा दिया।
5 of 8
हरतालिका तीज 2020।
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के अलावा गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर, बेतियाहाता, शाहपुर, आर्यनगर, तारामंडल आदि जगहों पर महिलाओं ने टोलियां बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्रत महात्म्य की कथा सुनी और सुनाई। शनिवार को स्नानादि से निवृत्त होकर पूजा-अर्चना करके सौभाग्य सामग्री व अन्न आदि का दान करके व्रती महिलाओं ने पारण किया।