फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Water Problem: गोरखपुर शहर के बाहरी इलाकों में तेजी से नीचे जा रहा 'जमीन का पानी'

Tue, 26 Jul 2022 03:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Jul 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
Ground water going down fast in outskirts of Gorakhpur city
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर शहर के बाहरी इलाकों में ‘जमीन का पानी’ तेजी से नीचे जा रहा है। चरगांवा विकास खंड क्षेत्र में भूगर्भ जलस्तर पिछले वर्षों की तुलना में दो मीटर से ज्यादा नीचे चला गया। विशेषज्ञ इसका मुख्य कारण भूगर्भ जल का ज्यादा दोहन बता रहे हैं। हालांकि, शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में भूगर्भ जलस्तर के आंकड़े पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर हैं।



 

Ground water going down fast in outskirts of Gorakhpur city
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

भूगर्भ जल विभाग ने मानसून आने से पहले भूजल स्तर का सर्वे कराया। अब आंकड़े जारी किए गए हैं। इसके मुताबिक, सिक्टौर और नौसड़ में भी जलस्तर नीचे गया है। शहरी क्षेत्र के बेतियाहाता, मंडी परिसर, घंटाघर, हांसूपुर और रुस्तमपुर के पास बड़गो में भूगर्भ जलस्तर पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर मिला है।

 

Ground water going down fast in outskirts of Gorakhpur city
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

शहर के छह इलाकों में लगाया गया है पीजो मीटर
भूगर्भ जल विभाग मानसून आने के पहले और मानसून के जाने के बाद भूगर्भ जलस्तर का सर्वे करता है। सामान्य तौर पर शहर और आसपास के इलाकों में छह स्थानों पर लगे पीजो मीटर के माध्यम से यह गणना की जाती है। भूगर्भ जल विभाग इसकी रिपोर्ट शासन को भेजता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ground water going down fast in outskirts of Gorakhpur city
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

भूगर्भ जल विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट दिनेश चंद्र जायसवाल ने कहा कि गोरखपुर शहर के बाहरी इलाकों में जलस्तर दो मीटर तक नीचे गया है। शासन के निर्देशानुसार इन इलाकों में जलस्तर बेहतर करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।  

 

विज्ञापन
Ground water going down fast in outskirts of Gorakhpur city
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
 शहर के विभिन्न इलाकों का जलस्तर
स्थान 2020 2021 2022
नौसड़ 5.85 5.95   6.00
मंडी परिषद 7.00 6.45  6.85 
हांसूपुर 9.70 8.95 9.05
चरगांवा 2.60  3.95   4.70
सिक्टौर 5.67 5.95 7.05
बड़गो   6.11   5.83  5.70

 (आंकड़े मीटर में)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed