फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Match between Sadbhavana Football Club and Valentine Football Club in the Gorakhpur Football League ends in a draw.

Gorakhpur News: कामरान के गोल से चमकी यूपी पुलिस, गोरखपुर एफसी की हार

Sun, 23 Aug 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Match between Sadbhavana Football Club and Valentine Football Club in the Gorakhpur Football League ends in a draw.
गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर चल रही गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के सातवें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन ने गोरखपुर फुटबॉल क्लब को 2-1 से मात दी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मुकाबले में सद्भावना फुटबॉल क्लब और वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब की टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के चौथे मिनट में कामरान ने गोल कर पुलिस टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाॅफ के 39वें मिनट में कामरान ने एक बार फिर शानदार गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद गोरखपुर फुटबॉल क्लब के सुधांशु ने एकमात्र गोल किया लेकिन मुकाबला 2-1 से पुलिस के पक्ष में समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मैच के निर्णायक दुर्गेश , घनश्याम सिंह, मोहम्मद फारूक व रतन सिंह रहे। दूसरे मुकाबले में सद्भावना और वैलेंटाइन क्लब के के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज अयोध्या के वित्त अधिकारी रवि सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक गोरखपुर धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed