फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AAP workers arrived at the scene to stage a protest, and social organizations also expressed their displeasure.

Gorakhpur News: सौंदर्यीकरण के लिए हटाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा

Sun, 23 Aug 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
AAP workers arrived at the scene to stage a protest, and social organizations also expressed their displeasure.
गोरखपुर। यातायात तिराहे पर स्थापित देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सामाजिक संगठनों ने भी नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने बिना पूर्व सूचना प्रतिमा हटाए जाने को आपत्तिजनक बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नगर निगम की ओर से यातायात चौराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दी गई। इसकी जानकारी होने पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। सूचना पर नगर आयुक्त अजय जैन और एसपी सिटी निमिष पाटिल भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट की और उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि यातायात तिराहे के करीब 50 मीटर क्षेत्र में व्यापक सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान प्रतिमा को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसलिए उसे हटाकर नगर निगम में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने के बाद प्रतिमा को दोबारा उसी स्थान पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि यदि पुरानी प्रतिमा आकार में छोटी या नए स्वरूप के अनुरूप उपयुक्त नहीं लगी तो उसकी जगह डॉ. राजेंद्र प्रसाद की नई और पहले से अधिक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सौंदर्यीकरण के नाम पर प्रतिमा को स्थायी रूप से हटाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed