फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छेड़खानी का विरोध... बीच सड़क युवती का कत्ल: गोरखपुर में शोहदों ने ली जान, टूट गई सीने की हड्डियां; पूरी कहानी

Tue, 07 Jan 2025 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jan 2025 01:29 PM IST
सार

UP Crime News: गोरखपुर में शोहदों ने छेड़खानी का विरोध करने पर मैजिक से कुचलकर युवती की हत्या कर दी। युवती की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को अपराह्न शव रखकर गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे दो घंटे जाम कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Gorkahpur News Young Woman Murdered in Broad Daylight for Resisting Harassment up News in Hindi
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला
Gorkahpur Crime News: गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के भटगावां पंचायत भवन के सामने मैजिक ने परीक्षा देने जा रही दो चचेरी बहनों को ठोकर मार दी। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मैजिक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। कुछ दूर आगे जाने के बाद मैजिक छोड़कर भाग गया।


जांच में सामने आया कि आरोपियों ने छेड़खानी का विरोध करने पर मैजिक से कुचलकर युवती की हत्या की थी। उधर, गोरखपुर में छेड़खानी के बाद मैजिक से कुचलकर युवती की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को अपराह्न शव रखकर गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे दो घंटे जाम कर दिया। इस दौरान परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने मांग की कि आरोपियों का एनकाउंटर कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। कोनी मोड़ पर चक्का जाम होने से एयरपोर्ट से लेकर सोनबरसा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम की सूचना पर एसडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत सिंह, मजिस्ट्रेट आरती साहू, एसडीएम चौरीचौरा, एसपी उत्तरी, दो सीओ, छह थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही एक गाड़ी पीएसी बुलाई गई। बातचीत के दौरान परिवार ने मांग की कि जिस तरह युवती को मारा गया है, उसी तरह आरोपियों को भी सजा दी जाए। आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
Gorkahpur News Young Woman Murdered in Broad Daylight for Resisting Harassment up News in Hindi
इसी गाड़ी से छात्राओं को कुचला - फोटो : वीडियो ग्रैब
अधिकारियों ने परिवार को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शाम करीब छह बजे माड़ापार घाट पर युवती के पिता ने शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान 100 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। तहरीर के मुताबिक, चौरीचौरा इलाके के एक गांव की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा चचेरी बहन के साथ रविवार को सुबह 10:40 बजे जगदीशपुर स्थित कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थी। 

आरोप है कि रास्ते में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कैथवलियां गांव के गुलजार और सलमान ने मैजिक से दोनों छात्राओं को कुचल दिया। इसमें युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन घायल हो गई। युवती के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने गुलजार अली उर्फ रहमान उर्फ अरमान अली को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। सोमवार शाम दूसरे आरोपी सलमान को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Gorkahpur News Young Woman Murdered in Broad Daylight for Resisting Harassment up News in Hindi
गाड़ी से छात्राओं को कुचला - फोटो : वीडियो ग्रैब
सीने की टूट गई थीं हड्डियां
छात्रा के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पीछे से पीठ पर गाड़ी चढ़ने की वजह से सिर फट गया था। सीने की हड्डियां टूट गई थीं। इससे उसकी मौत हुई। पैर में भी खरोंच के निशान थे।

परिजन से मिले चौरीचौरा विधायक
घटना की सूचना पर सोमवार को चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद गांव जाकर छात्रा के परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। आश्वासन दिया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घर पर बुलडोजर भी चलेगा। बेटियों को न्याय मिलेगा। शासन से आर्थिक सहयोग भी दिलाया जाएगा। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorkahpur News Young Woman Murdered in Broad Daylight for Resisting Harassment up News in Hindi
परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
मजदूरी करके बिटिया को पढ़ाया... शोहदों ने पल भर में छीन लीं खुशियां
मेहनत मजदूरी कर बिटिया को पढ़ा रहा था, शोहदों ने पल भर में उसकी जिंदगी और मेरा सपना छीन लिया। बिटिया पढ़ने में तेज थी। राजनीति शास्त्र और हिस्ट्री से बीए कर रही थी। उसका आखिरी साल था। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी करने वाली थी। वह हमेशा बोलती थी-एक दिन बड़ा अधिकारी बनकर सबको मान बढ़ाऊंगी। शोहदों ने मेरा और बेटी का सपना छीन लिया।

चौरीचौरा इलाके में रविवार को छात्रा और उसकी चचेरी बहन को कुचलने का मामला सामने आया था। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे पिता का दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि मजदूरी की, लेकिन कभी अपने छह बच्चों को कोई कमी नहीं होने दी। बड़ी बेटी को बीटीसी, दूसरी को बीएड कराया। बेटा बीए कर चुका है। एक बेटा पढ़ाई करके काम कर रहा है। वह खुद कूड़ा उठाने का काम करते हैं, उनके बच्चों को यह काम न करना पड़े, इसलिए उन्हें अच्छी शिक्षा दिला रहे थे।
विज्ञापन
Gorkahpur News Young Woman Murdered in Broad Daylight for Resisting Harassment up News in Hindi
इसी गाड़ी से छात्राओं को कुचला - फोटो : वीडियो ग्रैब
चचेरी बहन बोली- एक सप्ताह से पीछे पड़े थे शोहदे
एक सप्ताह से दोनों शोहदे पीछे पड़े थे। कभी कार तो कभी बाइक से पीछे आते थे। बार-बार मोबाइल नंबर देकर बात करने का दबाव बनाते थे। रविवार को घर से बहन साथ में परीक्षा देने निकली। घर से आधा किमी दूर जाने पर रास्ते में मैजिक गाड़ी लेकर दोनों आरोपी खड़े थे। उधर से गुजरे तो बात करने की कोशिश की, विरोध करने पर वे आगे बढ़ गए। आगे फिर गाड़ी लगाकर इंतजार करने लगे। जैसे ही वहां से गुजरे, वे गाड़ी पीछे से चढ़ा दिए। छात्रा के परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों के घरवाले धमकी दे रहे हैं। घटना से दुखी ग्रामीण आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed