फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखे मेहमानों से गुलजार हुआ यूपी का सबसे सुंदर चिड़ियाघर, यहां देखें इनकी पहली तस्वीर

Tue, 23 Feb 2021 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Feb 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur zoo welcome Many animals came from kanpur zoo
Gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में सोमवार को कानपुर प्राणि उद्यान से 11 वन्य जीव लाए गए हैं। इनमें दरियाई घोड़ा, लकड़बग्घा, तेंदुआ, हॉग डियर, सांप, व अजगर शामिल हैं। सभी को निर्धारित बाड़ों में क्वारंटीन किया जा रहा है। कानपुर प्राणी उद्यान से अभी तक 23 वन्यजीव आ चुके हैं। देशभर के विभिन्न प्राणि उद्यानों से अभी तक यहां 53 वन्य जीव लाए गए हैं। सोमवार सुबह प्राणी उद्यान में वन्यजीव डिप्टी रेंजर अजय तिवारी की अगुवाई में कानपुर प्राणि उद्यान गई टीम वापस पहुंची। बारी-बारी से सभी जीवों को प्राणि उद्यान के अंदर दाखिल कराया गया।

gorakhpur zoo welcome Many animals came from kanpur zoo
दरियाई घोड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह एवं डॉ. आर के सिंह उद्यान निदेशक डॉ. एच राजा मोहन, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर डीबी सिंह, उप प्रभागीय वन अधिकारी संजय मल्ल, उप राजिक अजय तिवारी, चंद्रभूषण पासवान, वन दरोगा रोहित सिंह, वन्य जीव रक्षक शैलेश गुप्ता, नीरज सिंह, राजू गुप्ता, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

 

gorakhpur zoo welcome Many animals came from kanpur zoo
मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं शनिवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में कानपुर प्राणि उद्यान से छह मगरमच्छ और दो लंगूर सहित 12 वन्य जीव लाए गए। चिड़ियाघर में अब वन्य जीवों की संख्या 42 हो गई है। पहले चरण में चार मार्च तक 133 वन्य जीव लाए जाने हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur zoo welcome Many animals came from kanpur zoo
Gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।

कानपुर प्राणि उद्यान से जिन वन्य जीवों को लाया जाना था उन्हें पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को ही पिंजरे लगा दिए गए थे। इन्हें लेने के लिए गोरखपुर प्राणि उद्यान की टीम शुक्रवार को चली गई थी। गोरखपुर चिड़ियाघर की टीम रात में 6 मगरमच्छ (3 नर व 3 मादा), 2 रीसस मकाक  (बंदर की प्रजाति, 1 नर व 1 मादा) 2 साही (जंगली चूहा 1 नर व 1 मादा) और दो लंगूर (1 नर व 1 मादा) को लेकर चली।

विज्ञापन
gorakhpur zoo welcome Many animals came from kanpur zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर में आया सियार। - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार सुबह सभी वन्य जीवों को उनके बाड़ों में प्रवेश करा दिया गया। इस दौरान निदेशक प्राणि उद्यान राजा मोहन, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर उप्र राजकीय निर्माण निगम डीबी सिंह, उप प्रभागीय वन अधिकारी संजय मल्ल, अजय तिवारी, चंद्रभूषण उपाध्याय, रोहित सिंह, शैलेश कुमार गुप्ता समेत 35 कर्मचारियों की टीम ने वन्य जीवों का स्वागत किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed