गोरखपुर में लंबे समय से चिड़ियाघर का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। गुरुवार को विनोद वन से दो चीतल और हॉग डियर (पाढ़ा) वन्य जीव प्राणि उद्यान में ला दिया गया। धीरे-धीरे अब बाकियों को भी लाया जाएगा। वन विभाग ने इन्हें लाने के किए चार पिंजड़े विनोद वन में लगा दिए थे।
जानवरों से गुलजार हुआ गोरखपुर चिड़ियाघर, ऐसे हुआ सबका स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान में बृहस्पतिवार से वन्यजीव आने शुरू हो गए हैं। अभी विनोद वन में संरक्षित अजगर, राष्ट्रीय पक्षी मोर और रोज रिंग पैराकीट भी यहां लाए जाएंगे। बुधवार से ही विनोद वन में पिंजड़े लगा दिए गए थे।
योजना, बुधवार की ही थी लेकिन पिंजड़े में नहीं आ पाने की वजह से इन वन्य जीवों को नहीं लाया जा सका। अभी दोपहर बाद तक बड़े बक्शे में बंद तीन अजगर, पिजड़े में रखे रोज रिंग पैराकीट और मोर को भी विनोद वन परिसर से प्राणी उद्यान में लाया जा सकता है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज से जानवरों को लाना शुरू कर दिया गया है। सुबह 3 वन्य जीव लाए गए हैं।