गोरखपुर जिले में सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पछुवा हवा की वजह से पूरे दिन शीतलहर चलती रही। दिन का तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से सात डिग्री कम है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल तीन डिग्री का अंतर रहने से दिन में भी रात जैसी ठंड महसूस की गई। कड़ाके की ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा।
Gorakhpur Weather: तापमान से लेकर जनजीवन तक असामान्य, शीतलहर से कांप रहा गोरखपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे वायुमंडल में नमी ज्यादा बढ़ गई है। ऊपरी वायुमंडल में भी पछुवा हवा चल रही है। वहीं, ऊपरी वायुमंडल में घने कोहरे की वजह से सूरज की किरणें जमीन तक नहीं आ सकीं इसके चलते पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए।
रविवार की तुलना में छह डिग्री कम रहा दिन का तापमान
रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। सोमवार को पारा लुढ़ककर 14 डिग्री पर पहुंच गया। एक दिन में तापमान में छह डिग्री की गिरावट की वजह से पूरे दिन गलन बनी रही। शहर के विभिन्न इलाकों में लोग अलाव के आसपास नजर आए।
प्रभावित हुईं उड़ानें, प्रयागराज की उड़ान निरस्त
खराब मौसम की वजह से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की उड़ान 1:30 घंटे देरी से उड़ सकी। दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से स्पाइस जेट का विमान दोपहर 2:40 बजे की जगह चार बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। वहीं, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रयागराज की उड़ान सोमवार को निरस्त रही।
आठ घंटे देरी से आई सप्तक्रांति एक्सप्रेस
सोमवार को दिल्ली से आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें देरी से गोरखपुर जंक्शन पहुंचीं। सप्तक्रांति एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से सुबह की जगह दोपहर में आई। सर्द हवाओं के बीच ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान रहे। सहरसा-गरीब रथ 5:15 घंटे, दरभंगा क्लोन स्पेशल दो घंटे, वैशाली एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस चार घंटे, आनंद विहार गोरखपुर हमसफर डेढ़ घंटे की देरी से आईं। इस दौरान प्लेटफार्म और वेटिंग हॉल में यात्री ठिठुरते नजर आए।